भोपाल(UpdateMpCg.com)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉ. अनिल जैन आज 23 मई को भोपाल दौरे पर रहेंगे। डॉ. अनिल जैन दोपहर 3 बजे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। तत्पश्चात शाम 6 बजे कोर ग्रुप एवं चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेंगे।