किसानोंन्मुखी बजट के लिए आभार माना

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष बैठक में किसानोन्मुखी बजट का स्वागत किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने खरीफ की सभी फसलों के उत्पादन लागत से कम से कम डेढ़ आर्थिक गुना मीनीमम समर्थन मूल्य तय किये जाने को किसानों को आर्थिक कवच बताया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली तथा कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सब्जी के मूल्यों के स्थिरीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रू. के आप्रेशन ग्रीनस की घोषणा करके उत्पादक और उपभोक्ता दोनों को राहत दी है। किसानों को मिलने वाली कर्ज सहायता की राशि भी बढ़ाई गई है।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply