भोपाल। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी समर्पण दिवस के रूप में मनाई जायेगी। आज प्रदेश कार्यालय में संपन्न बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से पार्टी का आजीवन सहयोग निधि संग्रह अभियान आरंभ होगा। पार्टी कार्यकर्ता आजीवन सहयोग निधि संग्रह के माध्यम से जन-जन से संपर्क करेंगे। पार्टी का विस्तार करने में अभियान सहायक सिद्ध होगा। श्री भगत ने अल्प सहयोग के माध्यम से अधिक से अधिक पार्टी हितचिंतकों तक पहुँचने का आग्रह किया।(UpdteMpCg.com)