आज का पंचांग

. ।। ???? ।।
???? *सुप्रभातम्* ????
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द………………5119
विक्रम संवत्…………….2074
शक संवत्……………….1939
मास…………………….फाल्गुन
पक्ष………………………..कृष्ण
तिथी…………………….सप्तमी
प्रातः 08.45 पर्यंत पश्चात अष्टमी
तिथि स्वामी……………….इंद्र
नित्यदेवी……………..शिवदूती
रवि………………….उत्तरायण
सूर्योदय………..07.03.45 पर
सूर्यास्त………..06.18.27 पर
नक्षत्र…………………….स्वाति
दोप 12.15 पर्यंत पश्चात विशाखा
योग…………………………गंड
प्रातः 10.29 पर्यंत पश्चात वृद्धि
करण…………………………बव
दुसरे दिन प्रातः 08.45 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु………………………शिशिर
दिन………………………बुधवार

???????? *आंग्ल मतानुसार* :-
07 फरवरी सन 2018 ईस्वी ।

????‍???? *राहुकाल* :-
दोपहर 12.40 से 02.03 तक ।

???? *दिशाशूल* :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक……………7
???? शुभ रंग……………हरा

???? चौघडिया :-
प्रात: 07.07 से 08.30 तक लाभ
प्रात: 08.30 से 09.53 तक अमृत
प्रात: 11.17 से 12.40 तक शुभ
अप. 03.27 से 04.50 तक चंचल
सायं 04.50 से 06.14 तक लाभ
रात्रि 07.50 से 09.27 तक शुभ

???? *आज का मंत्र* :-
।।ॐ वक्रतुण्डाय नम: ।।

*सुभाषितम्* :-
*हस्तामलकम् :-*
नाहं मनुष्यो न च देवयक्षौ,
न ब्राह्मणक्षत्रिय वैश्यशूद्राः।
न ब्रम्हचारी न गृही वनस्थो,
भिक्षुर्न चाहं निजबोधरूपः ॥२॥
अर्थात :-
हस्तामलक उत्तर देते हैं – न मैं मनुष्य हूँ , न देवता अथवा यक्ष हूँ , न मैं ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य या शूद्र हूँ, न ब्रह्मचारी, गृहस्थ, वानप्रस्थ या सन्यासी हूँ , मैं केवल आत्मज्ञान स्वरुप हूँ ॥२॥

???? *आरोग्यं* :-
*इमली के औषधीय गुण :-*
१- १० ग्राम इमली को एक गिलास पानी में भिगोकर,मसल-छानकर शक्कर मिलाकर पीने से सिर दर्द में लाभ होता है |

२- इमली को पानी में डालकर ,अच्छी तरह मसल- छानकर कुल्ला करने से मुँह के छालों में लाभ होता है|

३- १० ग्राम इमली को १ लीटर पानी में उबाल लें जब आधा रह जाए तो उसमे १० मिलीलीटर गुलाबजल मिलाकर,छानकर, कुल्ला करने से गले की सूजन ठीक होती है |

४-इमली के दस से पंद्रह ग्राम पत्तों को ४०० मिलीलीटर पानी में पकाकर ,एक चौथाई भाग शेष रहने पर छानकर पीने से आंवयुक्त दस्त में लाभ होता है |

⚜ *आज का राशिफल* :-

???? *राशि फलादेश मेष* :-
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुसंगति से बचें।

???? *राशि फलादेश वृष* :-
संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जल्दबाजी न करें। हानि होगी।

???? *राशि फलादेश मिथुन* :-
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार का ध्यान रखें।

???? *राशि फलादेश कर्क* :-
दौड़धूप अधिक होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुरी सूचना मिल सकती है। अपेक्षित कार्यों में देरी होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

???? *राशि फलादेश सिंह* :-
मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। झंझटों में न पड़ें। तनाव व चिंता रहेंगे।

????????‍???? *राशि फलादेश कन्या* :-
व्यवसाय ठीक चलेगा। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। स्वाभिमान बना रहेगा। प्रसन्नचित्त बने रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

???? *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
व्ययवृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यपद्धति सुधरेगी।

???? *राशि फलादेश धनु* :-
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

???? *राशि फलादेश मकर* :-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। योजना फलीभूत होगी। वरिष्‍ठजन सहयोग करेंगे।

???? *राशि फलादेश कुंभ* :-
पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। चोट व रोग से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा।

???? *राशि फलादेश मीन* :-
वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। ???? *शुभम भवतु* ???? ।।

???????????????? *भारत माता की जय* ????????(UpdateMpCg.com)

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply