कांग्रेस महासचिव बावरिया 25 फरवरी को लेंगे बैठकें

 deepak bawria
 
भोपाल, 24 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रदेश प्रभारी) दीपक बावरिया 25 फरवरी (रविवार) को राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन के सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे और दोपहर 2 बजे से दो अलग-अलग बैठकें लेंगे। श्री बावरिया पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे से मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारियों की लेंगे तथा दूसरी बैठक दोपहर 2 बजे से प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, जिला/ शहर कांग्रेस अध्यक्षांे एवं विधायकों, मोर्चा संगठनों/ विभागों के प्रदेश अध्यक्षों, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्षों की संयुक्त लेंगे।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply