छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल सहाय के निधन पर शोक व्यक्त

 

भोपाल,29 जनवरी 2018, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल श्री दिनेश नंदन सहाय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय श्री सहाय संवैधानिक प्रक्रियाओं और परंपराओं के ज्ञाता थे। वे प्रशासनिक दक्षता के लिये जाने जाते थे। छत्तीसगढ़ राज्य के नवनिर्माण में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जायेगा। श्री चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि स्वर्गीय श्री सहाय को अपने चरणों में स्थान दे और शोकमग्न परिजनों को दुरूख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply