अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश संगठन प्रभारी एवं सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर कल 12 फरवरी को मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में कई सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अरविंद भदौरिया ने बताया कि श्री विनय सहस्त्रबुद्दे बहादुरपुर मंडल में दोपहर 12 बजे अनु.जाति मोर्चा के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 12 फरवरी को प्रात 11 बजे हुरेरी, 1 बजे बहादुरपुर, 3 बजे पिपरई, 4 बजे सोनाखेड़ी में सभाओं को संबोधित करेंगे।(UpdateMpCg.com)