देश अपडेट… त्रिपुरा के राज्यपाल बनाए गए कप्तान सिंह सोलंकी

0 हरियाणा समेत 7 राज्यों के बदले गए राज्यपाल

नई दिल्ली. मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, हरियाणा, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा के राज्यपाल बदले गए हैं। सतपाल मलिक को जम्‍मू-कश्‍मीर का नया राज्‍यपाल बनाया गया है, वहीं लालजी टंडन को बिहार की कमान सौंपी गई है। इनके अलावा गंगा प्रसाद को सिक्क‍िम, सत्‍यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, बेबी रानी मौर्य को झारखंड, तथागत रॉय को मेघालय, कप्‍तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्‍यपाल बनाया गया है। मूल रूप से मप्र के निवासी कप्तान सिंह सोलंकी को हरियाणा से हटाकर छोटे राज्य त्रिपुरा भेजा गया है।

updatempcg.com

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply