पांच माह में पांच साल की कसर पूरी कर कोलारस का विकास करेंगे : शिवराज

 

  • कोलारस का विकास भाजपा का संकल्प
  • जनता के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने जाना कुशल क्षेम

शिवपुरी। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कोलारस क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक और सांसद रहे लगातार यह क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है। विकास इस क्षेत्र से अछूता है। जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार आने वाले पांच माह में पांच साल की विकास की कोर कसर पूरी करेगी। इस क्षेत्र का समग्र विकास करना भाजपा की जिम्मेदारी है। इस चुनाव में भाजपा का विधायक बनाएं और साथ में मुख्यमंत्री को बोनस में पाए। यह बात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोलारस विधानसभा उपचुनाव में आज भैरो की राई में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने मेघोनाबड़ा, मुढैरी, देहरदा गणेश एवं खरई में जनसभाओं को संबोधित कर विभिन्न गांवों में जनदर्शन (रोड शो) किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया।(UpdateMpCg.com)

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply