पूर्वोतर विजय पर प्रधानमंत्री श्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह को गृहमंत्री श्री सिंह ने दी बधाई

भोपल। मध्यप्रदेश शासन के गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली अभूतपूर्व सफलता पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को कोटि-कोटि बधाई दी है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की नीतियों और विकास पर मुहर लगाई है।
मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैण्ड और मेघालय विधानसभा चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि त्रिपुरा और नागालैण्ड में भाजपा ने कम्युनिष्टों के गढ़ को ध्वस्त करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं मेघालय में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने का काम किया है। त्रिपुरा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है।
मंत्री श्री सिंह ने तीनों पूर्वोत्तर राज्यों की जनता को बधाई देते हुए कहा है कि जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और विकास पर मुहर लगाई है। लोग अब भविष्य की तरक्की को आधार मानने लगे हैं।
यह क्रांतिकारी नतीजे है और भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने भाजपा को जीत की ओर बढ़ाया है। जिसके चलते अब देश के 21 राज्यों में भाजपा और सहयोगी दलों की सरकार है।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply