मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन
मंडल स्तर तक सेवा दिवस के रूप में मनेगा
भोपाल। यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन 5 मार्च को सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। प्रदेश के 56 संगठनात्मक जिलों के समस्त मंडलों में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। तहसील मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान के साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। कन्या पूजन, सुंदरकांड, कन्याभोज, समरसता भोज के साथ रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगायें जायेंगे।
सेवा दिवस पर मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के सम्मान समारोह एवं सम्मेलन आयोजित करेंगे। जिसके साथ ही विधायक, सांसद, जिला, जनपद अध्यक्ष, सहकारी बैंक अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों को पार्टी सरकार और जनता के बीच संपर्क का सेतु बनायेंगे। सेवा दिवस पर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यकर्ता नगर, कस्बे, ग्राम के प्रमुख केंद्र पर रात्रि में एक दीपक प्रज्जवलित कर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के दीर्घ सफल यशस्वी जीवन की कामना करेंगें।
अनुसूचित जाति मोर्चा संगोष्ठी आयोजित करेगा
भारतीय जनता अनुसूचित जाति मोर्चा 5 मार्च मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में आयोजित करेगा। भोपाल कटारा हिल्स स्थित छात्रावास में प्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री श्री लालसिंह आर्य, पार्टी के जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो संगोष्ठी में भाग लेंगे और प्रदेश में अनुसूचित जाति तथा गरीब कल्याण के लिए अमल में आ रही योजनाओं की प्रगति से छात्र-छात्राओं को रूबरू करेंगे।
प्रदेश के सभी संगठनात्मक 56 जिलों में मोर्चा ने छात्रावासों में संवाद और संगोष्ठी का आयेाजन किया है। श्री सूरज कैरो इंदौर, देवास और भोपाल में आयोजित संवाद संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे। सागर में विधायक श्री प्रदीप लारिया, जबलपुर में श्री संतोष झारिया, शहडोल में श्री रामाधार चैधरी, रीवा श्री रामायण साकेत, ग्वालियर में श्री मनीष राजोरिया, उज्जैन में सांसद श्री चिंतामन मालवीय संगोष्ठी का संयोजन करेंगे। श्री सूरज कैरो ने बताया कि 5 मार्च के आयोजन में मोर्चा के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, विधायक, संासद, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को फल, मिष्ठान भेंट करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान के दीर्घ यशस्वी जीवन की कामना की जायेगी।
युवा मोर्चा करेगा युवा सम्मेलनों का आयोजन
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन 5 मार्च को प्रदेश के 56 संगठनात्मक जिलों एवं मंडलों में युवा सम्मेलन आयोजित कर सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं की शिक्षा एवं कौशल उन्नयन को लेकर अनेक योजनाएं चलाई हैं। युवा मोर्चा मुख्यमंत्री उ़द्यमी योजना के हितग्राहियों एवं एन्ड्रायड फोन प्राप्त करने वाले महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के सम्मेलन आयोजित करेगा।
किसान मोर्चा सभी मंडलों में प्रगतिशील किसानों का अभिनंदन करेगा
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी 833 मंडलों में सेवा दिवस का आयोजन कर किसान कल्याण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किये गये नवाचार पर संगोष्ठी आयोजित करेगा। प्रगतिशील किसानों का अभिनंदन किया जायेगा और उन्हें किसान सुविधाओं का साहित्य भेंट किया जायेगा। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसान, किसान मित्र, किसान दीदी, भावान्तर भुगतान योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के हितग्राहियों से संपर्क कर सम्मेलन आयोजित किये जायंेगे। इस अवसर पर प्रदेश में कृषि विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किये गये नवाचारों से किसानों को अवगत कराया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश में कृषि विकास के लिए श्री शिवराज सिंह चौहान के दीर्घ यशस्वी जीवन के लिए परमपिता परमेश्वर से कामना की जायेगी।
—————————————————-
भावान्तर भुगतान योजना के प्रति काश्तकार आकर्षित
सभी 257 मंडियों में किसानों का पंजीयन 12 मार्च तक: सिंह
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के किसानों को उनकी पैदावार का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना आरंभ की। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और माडल मूल्य के बीच का भाव अन्तर किसान के खाते में जमा करा दिया जाता है। राज्य सरकार ने खरीफ फसल की भावान्तर योजना में किसानों का राहत देने के बाद रबी 2017-18 के लिए भी भावान्तर भुगतान योजना में किसानों को पंजीयन प्रदेश की 257 कृषि उपज मंडियों में 12 फरवरी से आरंभ हो गया है, जो 12 मार्च तक निःशुल्क जारी रहेगा। अब तक करीब 1.80 लाख कृषक पंजीयन करा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि चना बेचने के लिए 1.25 लाख, 20347 काश्तकारों ने सरसों, 9593 काश्तकारों ने प्याज और 30430 किसानों ने मसूर के लिए पंजीयन कराया है। पंजीयन केंद्रों पर किसान को अपना आधार कार्ड, समग्र आईडी ऋण पुस्तिका और बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य किय गया है। राज्य सरकार ने अपेक्षा की है कि औसतन 2 हेक्टेयर के काश्तकारों का शत प्रतिशत पंजीयन किया जाना चाहिए। 8 फसलों को भावान्तर भुगतान योजना में शामिल किया गया है। राज्य सरकार ने किसान के उत्पाद को गोदाम में चार माह तक रखने के लिए किसानों को किराया अनुदान देकर अतिरिक्त सुविधा प्रदान की है। इससे काश्तकार अपनी फसल बेचने के लिए उचित मूल्य का इंतजार भी कर सकते हैं। सिंह ने राज्य सरकार की इस उदार पहल के लिए मुख्यमंत्री और कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन को बधाई दी है।
—————————————————-
एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रधानमंत्री की अनूठी पहल: संजर
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्र, एक चुनाव का मिशन देकर विकास और प्रशासन को निरंतरता सुनिश्चित करने का प्रस्ताव किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए राजनैतिक सहमति बनाने की सियासी दलों को दावत दी है। उन्होंने कहा कि यदि एक साथ लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव होते हैं तो समय की बचत होगी। बार-बार चुनाव होने से आचार संहिता लागू होने पर नीतिगत निर्णयों और प्रशासकीय कार्यों में बाधा पड़ती हैं प्रशासन लगातार चुनावी व्यस्तता के कारण सामान्य कार्य नहीं कर पाता है। यदि एक साथ चुनाव होते हैं तो विकास और प्रशासकीय कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप चलते रहेंगे। राष्ट्र की प्रगति के लिए निरन्तरता आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने के बारे में संसदीय समिति और विधि आयोग ने भी अनुंशसा की है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस पर अमल नहीं किया। विगत में 1967 तक एक साथ चुनाव होते रहे हैं। किन्तु राजनैतिक पूर्वाग्रह से अपदस्थ की गई सरकारों के बाद एक साथ चुनाव का क्रम थम गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ एक चुनाव कराने के लिए दूरदर्शिता पूर्ण पहल की है। श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पहल को गति देने के लिए प्रयास आरंभ किये हैं जो सराहनीय और स्तुत्य है। ऐसे में राजनैतिक दल इस प्रस्ताव पर बहस कर सहमति बनाने में भागीदार बनते हैं तो यह देश की बड़ी सेवा होगी।
—————————————————-
सिक्स लेन एक्सप्रेस हाइवे प्रदेश में
परिवहन क्रांति को दस्तक देगी: डॉ. विजयवर्गीय
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में सिक्स लेन एक्सप्रेस हाइवेे इंदौर-भोपाल के निर्माण से प्रदेश में परिवहन क्रांति दस्तक देगी। इसके निर्माण पर करीब 5 हजार करोड़ रू. लागत आयेगी और 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल रातीबड़ बायपास तक प्रस्तावित है। इसके निर्माण से जहा इंदौर-भोपाल की दूरी 50 कि.मी. घट जायेगी, वहीं दो महानगरों के बीच फासले को दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा। धन और समय की बचत होगी।
उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस हाइवे के दोनों किनारों पर औद्योगिक बस्तियां विकसित होगी। इसके साथ ही प्रदेश में जबलपुर बायपास सागर बायपास, ग्वालियर बायपास और ओरछा बायपास योजना में शामिल किया गया है।
डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि चंबल के बीहड़ों से गुजरने वाला 300 कि.मी. वाला चंबल एक्सप्रेसवे भी बनाया जा रहा हैं चंबल के दाये-बायें गुजरता हुआ चंबल एक्सप्रेस हाइवे मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच उद्योग, व्यापार, वाणिज्य को गति प्रदान करेगा। एक्सप्रेस हाइवे राजस्थान के साथ ही उत्तरप्रदेश के लिए परिवहन सुविधा सुलभ करेगा। चंबल के बीहड़ों में जहा कभी दस्युआंे का बसेरा था आने वाले दिनों में औद्योगीकरण होने से मशीनों का संगीत कर्णगोचर होगा।
—————————————————-
चिकित्सा प्रकोष्ठ दिव्यांग प्रमाणीकरण के लिए शिविर लगायेगा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की यह संपन्न बैठक में प्रदेश के दिव्यांगों के प्रमाणीकरण में आने वाली समस्याओं के समाधान पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाॅ. लक्ष्य भारद्वाज ने कहा कि प्रकोष्ठ दिव्यांग प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रयास करेगा। इसके लिए आवश्यकतानुसार शिविर लगाकर प्रमाणीकरण समिति के साथ सहयोग करेगा।
बैठक में चिकित्सक दिवस 1 जुलाई को प्रदेश के चिकित्सकों का सम्मेलन आयोजित करने का निश्चय किया गया। प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन 5 मार्च को हर जिले में सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के संयुक्त आयोजन के रूप में रक्तदान शिविर चिकित्सा शिविर लगाने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।(UpdateMpCg.com)