इंदौर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत ने आगामी कार्यक्रमों,एवं अभियान पर विस्तार चर्चा की, मार्गदर्शन दिया।
संभाग संगठनमंत्री जयपालसिंह चावडा,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक सुदर्शन गुप्ता,प्रदेशमंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश प्रवक्ताद्वय उमेश शर्मा,नागरसिंह चौहान भी उपस्थित थे।
बैठक में विशेषरुप से पं. दीनदयाल उपाध्याय कार्यविस्तार योजना पर विचार हुआ। 11फरवरी पं.दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस से सात दिन के लिऐ प्रत्येक मतदान केंद्र पर समयदानी कार्यकर्ताओं का प्रवास रहेगा,इस दौरान समयदानी कार्यकर्ता का भोजन एवं रात्रि विश्राम भी वहीं रहेगा। संभाग के सभी नागरिक, मतदाता तक पार्टी कार्यकर्ता इस दौरान पंहुच जाऐगा। प्रदेशव्यापी इस अभियान में मुख्यमंत्री,पार्टी अध्यक्ष से लेकर सभी सांसद,विधायक,पदाधिकारी,निगम,मंडल,जनपद जिलापंचायत सहित सभी समयदानी निकलेंगे।
आजकी बैठक में खंडवा,खरगोन,बुरहानपुर,धार,झाबुआ,अलीराजपुर,इंदौर के जिलाध्यक्ष महामंत्री सहित जिला प्रभारीयों ने भाग लिया।