भोपाल : शनिवार, अगस्त 25, 2018.
भारत सरकार द्वारा पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान में गठित नेशनल स्टीयरिंग कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री होंगे। समिति द्वारा भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान में एक अप्रैल, 2018 से 31 मार्च, 2022 तक संचालित योजनाओं की मॉनीटरिंग का कार्य किया जायेगा।