मध्यप्रदेश अपडेट.. सिंधिया ने सरकार पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस की सरकार आने पर सरकार जनता की अर्जी से नही बल्कि उसकी मर्जी से चलेगी

0 मनासा एवं जावद में सिंधिया को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब

नीमच ज़िले के मनासा एवं नीमच में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए सांसद एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्य्क्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जब हमारे किसानों ने अपना हक मागने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन किया तो उन पर गोलियां चलवा दीं, जो बचे उन पर झूठे मुकदमे लगाकर उन को जेल में डाल दिया गया। बाद में जांच कमीशन बनाने की औपचारिकता की, जिस जैन कमीशन की नियुक्ति सरकार ने की, उसमे उसने सभी दोषियों को बरी कर दिया। लेकिन ये सारी घटनाएं जनता देख रही है और समय आ गया है कि आप इसका जवाब इस जुल्मी सरकार से लें। आज मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा पर निकल रहे हैं, सारे शासन- प्रशासन की ताकत झोकने के बावजूद भी जब जनता उनकी सभाओं में आशीर्वाद देने के लिए नही आ रही है तब स्कूल के बच्चों को सभाओं में लाकर उनका भविष्य चौपट किया जा रहा है, ये असली अर्थों में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा नही बल्कि ये विदाई यात्रा है। पिछले 14 वर्षों में मध्य प्रदेश को बदहाली के कगार पर लाकर छोड़ दिया है। किसान परेशन, नौजवान परेशान, महिला एवं यहां तक कि हमारी बेटियां भी अब सुरक्षित नही हैं। पूरे देश मे महिला अपराध में मामले में हम नंबर एक पर हैं, लेकिन मामा आशीर्वाद लेने में व्यस्त हैं।भाजपा के नेता पिछले 14 वर्षों से केवल भरस्टाचार में लिप्त हैं, जितना प्यारा किसान को खेत है उससे ज्यादा प्यारा भाजपा के नेताओं को रेत है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री ने नर्मदा सेवा यात्रा निकाली थी, वो नर्मदा सेवा यात्रा नही बल्कि नर्मदा सर्वे यात्रा थी, दिन में भर्मण और रात में अवैध उत्खनन।भाजपा कहती है कि कसम सीता मैया की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नही बताएंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा पर तीखा व्यग्य करते हुए कहा कि बहुत दुखी हैं सीता मैया भाजपा के काम से, बहुत सारा चंदा खा गए, मेरे पति के नाम से। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कहते हैं कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी हैं, इसमे उनका दोष नही है क्योंकि एक तो उनके पैर जमीन पर नही हैं क्योंकि वो तो उड़नखटोले से नीचे उतरते ही नही हैं, दूसरा अमेरिका का दौरा कुछ ज्यादा ही कर डाले हैं, अमेरिका की सड़कें तो देख रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश की सड़कों का हाल देखने की फुरसत मुख्यमंत्री को नही है।जब भी चुनाव आता है भाजपा कहती है कि हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे और जब चुनाव समाप्त हो जाता है तब भाजपा का नारा बन जाता है भाजपा का कहना साफ- हर किसान का पत्ता साफ। मेरे शरीर मे जब तक जान है मैं अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ूंगा, किसी के भी साथ अन्याय नही होने देंगे, महिलाओं, नौ जवानों, किसानों सभी की लडाई सड़क से संसद तक लड़ेंगे।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply