अशोकनगर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 फरवरी को मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। आप प्रातः 11 बजे मल्हारगढ़ में एक विशाल आमसभा को संबोधित करने के बाद 27 गांवों में रथ द्वारा जनदर्शन करते हुए पिपरई पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया ने दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 1 बजे निसई, 1.15 बजे पिपरिया, 1.30 पत्थरगढ़, 1.45 बजे बिल्हेरू, 2.15 बमौरी, 2.30 खजूरिया, 2.45 नरखेड़ा, 3 बजे टाडा, 3.30 महोली, 3.45 बाबरोद, 4 बजे बरखेड़ा भोगी, 4.30 घाटबमूरिया, 4.45 बजे अतरेजी, 5 बजे ओण्डेर, 5.30 बंगलाचैराहा, 5.45 सुमेर, 6 बजे झागर बमुरिया, 6.15 खुशीपुरा, 6.45 कुकावली, 7.15 काछी बरखेड़ा, 7.30 जारोली, 7.45 बंधी, 8 बजे तमाशा, 8.15 कर्र, 9 बजे चिरवास, 9.15 पिपरई तक अपने रथ द्वारा जनदर्शन करते हुए 9.15 पिपरई में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि विश्राम पिपरई में करेंगे।(UpdateMpCg.com)
