
. ।। ? ।।
? ? *सुप्रभातम्* ? ?
◆««« *आज का पंचांग* »»»◆
कलियुगाब्द…………………5120
विक्रम संवत्………………..2075
शक संवत्…………………..1940
मास…………………………श्रावण
पक्ष ………………………….शुक्ल
तिथी…………………………नवमी
रात्रि 03.16 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि……………………..दक्षिणायन
सूर्योदय……………06.05.21 पर
सूर्यास्त…………….06.56.15 पर
सूर्य राशि………………………सिंह
चन्द्र राशि……………………वृश्चिक
नक्षत्र………………………अनुराधा
संध्या 07.10 पर्यंत पश्चात ज्येष्ठा
योग………………………………इंद्र
दोप 02.43 पर्यंत पश्चात वैधृति
करण…………………………बालव
दोप 02.30 पर्यन्त पश्चात कौलव
ऋतु……………………………..वर्षा
दिन…………………………..रविवार
?? *आंग्ल मतानुसार* :-
19 अगस्त सन 2018 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक……………..2
? शुभ रंग……………..लाल
?? *राहुकाल* :-
संध्या 05.24 से 07.01 तक ।
? *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।
✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.43 से 09.18 तक चंचल
प्रात: 09.18 से 10.54 तक लाभ
प्रात: 10.54 से 12.29 तक अमृत
दोप. 02.04 से 03.40 तक शुभ
सायं 06.51 से 08.15 तक शुभ
रात्रि 08.15 से 09.40 तक अमृत
रात्रि 09.40 से 11.05 तक चंचल ।
? *आज का मंत्रः*
|| ॐ देवर्षये नमः ||
*संस्कृत सुभाषितानि* :-
उदये सविता रक्तो रक्त:श्चास्तमये तथा।
सम्पत्तौ च विपत्तौ च महतामेकरूपता॥
अर्थात :-
उदय होते समय सूर्य लाल होता है और अस्त होते समय भी लाल होता है, सत्य है महापुरुष सुख और दुःख में समान रहते हैं॥
? *आरोग्यं* :-
*आंख के नीचे सूजन को दूर करने के उपाय -*
*5. खीरा -*
खीरा आंखों में सूजन से छुटकारा पाने के लिए एक शानदार प्राकृतिक उपाय हैं। ताजा खीरे की 2 स्लाइस लें और इसे 25 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। यह आपके दिमाग के साथ-साथ आपकी आंखों को ताज़ा करने में मदद करेगा। ठंडे खीरे के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्वाभाविक रूप से पफ्फी और सूजन के टिशू को कम करने में मदद करेंगे।
*6. दूध -*
आंखों के नीचे सूजन को कम करने के लिए दूध भी आपकी बहुत मदद कर सकता है। इसके लिए आप कॉटन बॉल्सम को ठंडे दूध में डुबोकर आंखों पर सेंक दें। इससे आपको बहुत सहायता मिलेगा। यह आंख की अच्छी तरह से मदद करता है और यह उन्हें ठंडा भी कर देगा।
⚜ *आज का राशिफल* :-
? *राशि फलादेश मेष* :-
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है।
? *राशि फलादेश वृष* :-
थकान रहेगी। शत्रु भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा।
? *राशि फलादेश मिथुन* :-
सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।
? *राशि फलादेश कर्क* :-
विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा।
? *राशि फलादेश सिंह* :-
यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।
??♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बहस न करें। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं।
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। यात्रा होगी।
? *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।
? *राशि फलादेश धनु* :-
कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
? *राशि फलादेश मकर* :-
लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।
? *राशि फलादेश कुंभ* :-
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।
? *राशि फलादेश मीन* :-
तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? *शुभम भवतु* ? ।।
???? *भारत माता की जय* ??