सेक्टर बैठकों में लिया भाग

अशोकनगर। विधायक गोपीलाल जाटव एवं पूर्व विधायक कुरवाई श्यामलाल पंथी एवं मंडल प्रभारी महेन्द्र यादव ने आज ग्राम तमाशा, तारई, थूबोन, पिपरई, सिंघाड़ा में सेक्टर बैठकों में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 31 जनवरी रविदास जयंती, 1 फरवरी को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के बारे में भी जानकारी दी। बैठकों के बाद भाजपा नेताओं ने जनसंपर्क किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामबाबू यादव, मुसाब सिंह, प्रद्युम्न जैन, रविन्द्र लोधी, नीरज मनोरिया, साहिब सिंह, ब्रजेश कटारिया, विमल पटेल, राहुल जैन, डॉ.हरपाल यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। वहीं मुंगावली मंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक विष्णु खत्री, प्रदेश प्रवक्ता हिदायतुल्ला एवं मंडल प्रभारी अवधेश नायक ने साजनमऊ, टीला, मुंगावली सेक्टर नं.1 एवं सेक्टर नं. 2 में सेक्टर बैठकों में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपचुनाव हम भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर भारी मतों से विजयी होंगे।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply