कांग्रेस सरकार ने गरीबों का हक मारा : शिवराज

खैरागढ़, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा में 2 उपचुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने साल्हेवारा और कोपेभांठा गंडई में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए भ्रष्टाचार की पोषक बताया। श्री चौहान ने कहा की 3 साल की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हक को मारा है, केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ भी जनता तक नहीं पहुँचने दे रहे हैं। उन्होंने कहा की जब रमन सिंह जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे, तब राज्य क्रेडेबल ग्रोथ के लिए जाना जाता था। लेकिन जबसे भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने, तो छत्तीसगढ़ करप्शन की ग्रोथ के लिए जाना जाने लगा। छतीसगढ़ में आज विकास खत्म, केवल भ्रष्टाचार का राज है। उन्होंने कहा की भाजपा मिशन के लिए कार्य करती है जबकि कांग्रेस कमीशन के लिए। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कोमल जंघेल को भारी बहुमतों से जिताने का आव्हान किया।
गरीबों का राशन खा जाते हैं भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को निशुल्क 5 किलो राशन भेजते हैं और मैं मध्यप्रदेश में अलग से 5 किलो राशन देता हूँ। लेकिन यहाँ तो भूपेश बघेल हैं,जो गरीबों का राशन तक खा जाते हैं। पीएम आवास योजना के गरीबों के मकान भी खा गए। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में से 60 प्रतिशत देती है, 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को देना होती है,लेकिन भूपेश बघेल ने ये राशि भी नहीं दी। जनता का धन भी लूटा जा रहा है। भूपेश बघेल कहते हैं एटीएम है पैसा दिल्ली भेजते हैं। उन्होंने कहा की गरीबों का हक खाने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply