सोशल मीडिया के जरिए BJP की जंग

(आईटी, वेबसाइट व सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग की कार्यशाला संपन्न)
मिशन-2018 और 2019 को सफल बनाने में
सायबर योद्धा निर्णायक भूमिका निभाएं: चौहान
सोशल मीडिया के उपयोग में संयम और विवेक का इस्तेमाल करें: झा
भोपाल। हमने पूरी संवेदनाओं के साथ योजनाबद्ध तरीके से प्र्रदेश मंे पिछले 14-15 वर्षों में जनसेवा के अद्भुत काम किए हंै, इन्हंे जन-जन तक पहुंचाने में आईटी और सोशल मीडिया के योद्धाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। साथ ही विपक्ष के पाखंड और दुष्प्रचार का भी मुकाबला करना होगा। कांग्रेस ने गरीबी उन्मूलन के नाम पर साढ़े चार दशकों तक पाखंड किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों में सुखद परिवर्तन के जो तीव्र प्रयास किए हैं, उनका प्रतिफल जनता को मिला है। हमारे पास उपलब्धियों से भरा पिटारा है, इसलिए सोशल मीडिया से जुड़े नवजवान कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ मैदान में कूद जाना चाहिए यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहा आईटी और सोशल मीडिया की एक कार्यशाला में कही। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपनी मध्यप्रदेश की सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए तमाम योजनाएं बनाकर सभी के कल्याण की ठोस व्यवस्था की है। हालही में बनाई गई असंगठित श्रमिक कल्याण योजना संबल में ऐसे-ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिनकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। इस योजना के तहत प्रदेश के करोड़ों लोगों को जीवन में हर प्रकार की व्यवस्था की गारंटी दी गई है। गर्भ से लेकर वृद्धावस्था तक दवाई, पढ़ाई, मकान, शमशान से लेकर जीवन की छोटी-छोटी आवश्यकताओं की चिंता भी सरकार करेगी, क्योंकि हमारी सरकार सेवा के लिए बनी है। जब सरकार इतने सारे काम कर रही है, तो हमारी सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि वे इन सारी योजनाओं को समाज तक व्यवस्थित रूप से ले जाएं। कार्यकर्ताओं को इतना ही नहीं करना है, उन्हें विरोधी दलों के दुष्प्रचार और पाखंड का भी अपने विवेक से त्वरित उत्तर देना है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की क्रांतिकारी पहल की है। हमें भी उनके पद्चिन्हों पर चलना चाहिए।
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन को धरातल पर उतारने का काम किया है। रोटी, कपड़ा और मकान इंसान की जरूरत की चीजें हैं। प्रदेश में करीब 5 करोड़ जनता को सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, 40 लाख आवास 5 वर्षों में तैयार करने का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चल रहा है। प्रदेश में कोई भी परिवार आवासहीन नहीं रहेगा। इसमें ढाई एकड़ जोत वाले तक शामिल किए गए हैं और उन्हें संबल योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। 1 करोड़ 84 लाख व्यक्तियों का संबल योजना में पंजीयन हो चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसी प्रभावी शक्ति है, जो व्यक्ति के पहुंचने के पहले उसकी छवि को जनता के मन मस्तिष्क पर पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अमेरिका जैसे राष्ट्र में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा जिससे इसकी शक्ति और प्रभाव का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। इस विधा का उपयोग करने के लिए पूर्ण संयम और विवेक के इस्तेमाल की आवश्यकता को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि वाणी और शब्दों में शक्ति होती है, जो मन-मस्तिष्क को प्रभावित करती है। हमारे शब्दों से हमारी छवि भी बनती है, पार्टी की पहचान बनती है। आईटी और सोशल मीडिया का उपयोग पार्टी के लक्ष्य पूर्ण करने के लिए जनहित को ध्यान में रखते हुए करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मिशन-2018 में सोशल मीडिया के वालेंटियर्स पार्टी का पक्ष रखने विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने और पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में पूरी शक्ति लगाकर इस अनुष्ठान में सफल होंगे। विगत में गुजरात के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री को मौत का सौदागर संबोधित करने का दंड कांग्रेस को पराजय के रूप में भोगना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इन विधाओं का उपयोग हमें अपने नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को बनाने में करना है।
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय सोशल मीडिया का है। कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत अध्ययन कर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाकर अपने दायित्व का निर्वहन करें।
इस अवसर पर सोशल मीडिया व काॅल सेंटर के प्रभारी श्री शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि हर चुनाव में प्रचार-प्रसार के माध्यमों में परिवर्तन होता है। जैसे तकनीक में विस्तार हुआ वैसे ही आईटी एवं सोशल मीडिया के माध्यमों का विकास हुआ। आज के समय में सोशल मीडिया की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो गई है इसलिए हमें प्राण-प्रण से जुटकर पार्टी के कार्यों को जनता तक ले जाना है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे केंद्र और प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं को नवीन तकनीकों के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
आईटी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग के प्रदेश संयोजक श्री शिवराज डाबी ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया देना, फेक न्यूज का खंडन तत्परता से करना है, केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना है।

 

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply