मुख्यमंत्री ने जनता से पूछा, क्या कांग्रेस ने
कभी जनता की भलाई के काम किए
पूरा मध्यप्रदेश मेरा परिवार : शिवराज सिंह
मुकेश जायसवाल




खरगोन। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने निमाड़ में जनआशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन खरगौन और कसरावद में विशाल जनसभा को संबोधित किया। हमने साढ़े 14 वर्षों में बीमारू प्रदेश को विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर जनता को राहत दी है। जनता से प्रश्न करते हुए कहा कि क्या, कांग्रेस ने विकास के काम कभी किए? किसानों को बोनस दिया? क्या बेटिया को लाड़ली लक्ष्मी बनाया। कांग्रेस सिर्फ गरीबों को बरगलाने का काम करती है। कांग्रेस का विकास से कोई नाता नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगौन में कही। जनआशीर्वाद यात्रा के हर पड़ाव पर बड़ी संख्या में जनशैलाब उमड़ा हुआ था। बरसते पानी में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर गरजे और जनता के समक्ष भाजपा सरकार की विकास गाथा का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि पूरा मध्यप्रदेश मेरा परिवार है। निमाड़ की जनता ने जिस स्नेह से जनआशीर्वाद यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। निमाड़ की जनता के राहों में श्री शिवराज कांटे नहीं आने देगा। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई से बाबा महाकाल की नगरी से जनआशीर्वाद यात्रा के जरिए मैं जनता का आशीर्वाद लेने के लिए निकला हॅू। हर जगह, हर गांव, हर मंजरेटोले में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास देखने को मिल रहा है। इसी विश्वास और प्यार के बलबूते निश्चित तौर पर चैथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यात्रा के दौरान रिमझिम बारिस में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दो पहिया वाहन पर सवार होकर यात्रा में भागीदारी कर रहे थे। गांवांे में सिर पर कलश और दीपक रखकर ग्रामीण महिलाओं ने यात्रा की अगवानी की। मुख्यमंत्री जी के साथ उनकी धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, सांसद श्री सुभाष पटेल, मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, श्री बालकृष्ण पाटीदार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पटेल, यात्रा के संभाग प्रभारी श्री बाबूसिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
शिवराज जी ने किया सुभाष यादव का स्मरण कहा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कसरावद की विराट सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. सुभाष यादव जी का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यनपूर्ण बात है कि कांग्रेस ने सुभाष यादव जैसा कद्दावर नेता को मुख्यमंत्री नही बनने दिया जबकि उनकी पहचान एक परिश्रमी और जुझारू नेता की थी उन्होंने कांग्रेस संगठन को खड़ा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वे मुख्यमंत्री बनने के सर्वथा योग्य नेता थे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव, गरीब और किसानों की सरकार है। किस तरह गरीबों के जीवन में बदलाव आए, इस दिशा में भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। कांग्रेस कहती है कि गरीबी हटाओं लेकिन कांग्रेस ने गरीबी के बजाएं, गरीबों को हटा दिया। कांग्रेस को अगर गरीबी हटाना सीखना है, तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान से सीखे। भाजपा सरकार ने गरीबों की जिंदगी बदली है।
विकासशील मध्यप्रदेश को 5 वर्षों में समृद्ध बनाएंगे
रथ यात्रा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया और अपील की कि कांग्रेस ने हमें बीमारू राज्य विरासत में दिया। हमने साढ़े 14 वर्षों मंे बीमारू राज्य को विकासशील बनाया। आने वाले पांच वर्षों मंे विकासशील मध्यप्रदेश को समृद्ध राज्य बनाएंगे। इन 14 वर्षों में हमने पूरी ईमानदारी से विकास के काम और जनता की सेवा की है, तो भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दें। सशक्त सरकार बनाकर समृद्ध मध्यप्रदेश के संकल्प में भागीदार बनें।
समाजजनों से की भेंट-खरगौन में रथयात्रा की शुरूआत के पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय सर्किट हाउस पर विभिन्न समाजों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडल एवं प्रबुद्धजनों से भेंट कर मुख्यमंत्रीजी ने भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगा और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सर्वहारा, सर्वस्पर्षी है। हमने समाज के हर व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाई हैं। योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो और आपका जीवन बदले इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। आने वाले 5 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर आपके सहयोग से समृद्ध मध्यप्रदेश की दिशा में काम करेंगे।
झलकियां:-
1. हर घर, हर छत पर दिखा जनशैलाब।
2. मुख्यमंत्री जी को सुनने के लिए रथसभा के दौरान छतों पर बच्चे, महिलाओं की भीड़ देखने को मिली।
3. पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी कलाकारों ने कई जगह यात्रा का स्वागत किया।
————————————————————–
(पत्रकार वार्ता खरगौन)
मुख्यमंत्री ने किए कमलनाथ से तीन सवाल
खरगौन। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खरगौन में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ से तीन सवाल करते हुए पूछा कि हमने पूरे मध्यप्रदेश में सड़कों को जाल बिछाया है। कांग्रेस जब सत्ता में रही तो सड़के क्यों नहीं बनवा पाई? मुख्यमंत्री ने दूसरा सवाल पूछा कि श्री दिग्विजय सिंह के शासन में वि़द्युत वितरण कंपनी का चेयरमेन कमलनाथ की पसंद का होता था, तब प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली क्यों नहीं मिल पाई। तीसरा सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि हमने साढ़े 7 लाख हेक्टयर सिंचाई का रकबा 40 लाख किया। कांग्रेस यह क्यों नहीं कर पाई? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, बुजुर्ग नेता श्री कमलनाथ सिर्फ पत्र लिखते हैं, प्रेस नोट जारी करते हैं। उन्हंे पत्र लिखने के बजाय जमीन पर जाकर काम करना चाहिए। सिर्फ छपास की राजनीति करने का काम कांग्रेेस करती है।
उन्होंने कहा कि सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस और अब की कांग्रेस में जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने जो व्यवहार लोकसभा में किया, वह अमर्यादित आचरण था। वे जाते हैं और प्रधानमंत्री से लिपट जाते हैं, सर्वोच्च नेता के साथ ऐसा आचरण करना, अशोभनीय है। उन्होंने अपने व्यवहार से यह सिद्ध कर दिया कि उन्होंने जो कहा कि मैं पप्पू हॅू, वो जो कहते हैं यह गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह सोच ठीक नहीं है। विपक्ष की ऐसी दुर्गती देखकर अफसोस होता है। लोकतंत्र में विपक्षी दल से मर्यादित आचरण की अपेक्षा रहती है। परिपक्व व्यवहार की अपेक्षा रहती है, ताकि विपक्ष की साख बनी रहे।
उन्होंने कहा कि हमें विरासत में बीमारू मध्यप्रदेश मिला। हमने साढ़े 14 वर्षों में विकासशील राज्य बनाया। पानी, बिजली, सड़क का बेहतर इंतजाम करते हुए कृषि क्षेत्र में चमत्कार किया। लगातार पांच वर्षों से कृषि कर्मण पुरस्कार मिला। दो बार यूपीए और तीन बार एनडीए की सरकार ने यह पुरस्कार दिया। अब विकसित श्रेणी से समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए आगे चरण में 5 साल काम करेंगे। इसलिए हम जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मालवा, विंध्य में जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया। बड़वानी एवं खरगौन में यात्रा के पहले दिन आधी रात में भी बारीश में भीगते हुए निमाड़ की जनता ने अपना प्यार लुटाया। यह प्रेम और विश्वास देखकर मैं अभीभूत हॅू। इस विश्वास के आधार पर मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हॅू कि भारतीय जनता पार्टी फिर मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी।
————————————————-
कांग्रेस सार्वजनिक स्थल पर फायरिंग कर दहशत फैला रही है : लारिया
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप लारिया ने कांग्रेस पर प्रदेश की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि सागर नगर के मकरोनिया क्षेत्र में कांग्रेस सार्वजनिक स्थल पर फायरिंग कर दहशत फैला रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि 21 जुलाई को मकरौनिया क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चैधरी के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई और सार्वजनिक स्थल पर फायरिंग की गई, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को रैली निकालने, सरकार का विरोध करने का अधिकार है लेकिन जिस तरह अमर्यादित ढंग से रैली में फायरिंग कर जनता को आतंकित किया गया, उससे आम आदमी में दहशत व्याप्त है। इस तरह का बरताब गैर कानूनी है।
श्री लारिया ने कहा कि जनता के अमन-चैन और विकास योजनाओं से प्रदेष की जनता को मिल रही राहत कांगे्रस को रास नहीं आ रही इसलिए शांती भंग करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस प्रदेष में विष्वास के संकट से जूझ रहीं है इसलिए कांग्रेस सार्वंजनिक स्थल पर फायरिंग करके दहशत फैलाना चाहती है।
————————————————-
(अनुसूचित जाति मोर्चा)
प्रदेश की शालाओं और छात्रावासों में
प्रवेशोत्सव का आयोजन 23 जुलाई से: कैरो
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में प्रदेश की शालाओं और छात्रावासों में प्रवेशोत्सव का आयोजन 23 जुलाई से किया जा रहा है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने बताया कि प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों, छात्रावासों का सत्यापन कर समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने मोर्चा की पहल पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो के साथ प्रवेशोत्सव की पूर्व संध्या पर उज्जैन में विक्रम विश्व विद्यालय परिसर में संभागीय अनुसूचित जाति छात्रावास का अवलोकन कर छात्रछात्रों से चर्चा की। छात्रावास में पाई गई कमियों पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री लालसिंह आर्य ने प्रभारी अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेकर दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए।
अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री लाल सिंह आर्य 23 जुलाई को भिंड में छात्रावासों में आयोजित प्रवेशोत्सव के मौके पर जायजा लेंगे। भोपाल में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ छात्रावासों एवं विद्यालयों में पहुंचकर अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ा वर्ग छात्रों से संवाद कर सुविधाओं का जायजा लेंगे। इंदौर में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रवेशोत्सव में भाग लेंगे, उज्जैन में श्री मुकेश टेटवाल, श्री सत्यनारायण खोईवाल, छतरपुर में श्री दिलीप अहिरवार, शहडोल में श्री मनमोहनसिंह चैधरी, जबलपुर में संतोष झालिया, रीवा में रामायण साकेत, ग्वालियर में श्री राजू पलैय्या, श्री मनीष राजोरिया, गुना में राजेश मालवीय, राजगढ़ में श्री गौतम टेटवाल और सागर में श्री प्रदीप लारिया, प्रवेशोत्सव के मौके पर छात्रावासों में संवाद संपर्क करेंगे।
श्री सूरज कैरो ने बताया कि प्रवेशोत्सव 23 जुलाई से आरंभ होकर स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप चलेगा। इस मौके पर विभागीय मंत्री तथा जन प्रतिनिधि छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर छात्रों की वास्तविक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करेंगे। छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया जाऐगा।
————————————————-
कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली
भोपाल। भारतीय जनता अनुसूचित जाति मोर्चा की आज उज्जैन में संपन्न हुई बैठक में 15 कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में चैथी बार सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री लालसिंह आर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो, विधायक श्री मोहन यादव, श्री मुकेश टेटवाल, श्री सुरेश गिरी, श्री सत्यनारायण खोईवाल, श्री मदनलाल तलखत उपस्थित थे।
————————————————-
अनुसूचित जनजाति हिन्दू समाज का अभिन्न अंग: पटेल
भोपाल। भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पटेल ने कांग्रेस विधायक श्री उमंग सिंगार के कथन को चुनौती देते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति हिन्दू समाज का अभिन्न अंग है। अनुसूचित जनजाति को हिन्दू समाज से अलग बताना भ्रामक है। हिन्दू संस्कृति प्रकृति के अंचल, नंदियों के किनारे, पहाड़ों की तलहटी में विकसित हुई और धरती तथा प्रकृति पेड़-पौधे, जंगल, पहाड़ नदियों को पूज्य माना। आदिवासी समुदाय ने प्रकृति पूजाकर हिन्दूओं के संस्कारों को आत्मसात किया है।
उन्होंने कहा कि उमंग सिंगार को इतिहास से सबक लेना चाहिए। वे जिसे औपनिवेशक सोच को आधार बना रहे हैं वह बांटों और राज करों से प्रेरित रहा है। औपनिवेशिक चिंतन और अवधारणा ने देश और समाज को बांटने की साजिश रची और कांग्रेस उनके नक्शे कदम पर आगे बढ़ी है, लेकिन यह अवधारणा राष्ट्र घातक है। आजादी के बाद कांग्रेस ने समाज को फिरकों में बांटा, वोट बैंक बनाया। यह अंग्रेजों की सोच है जिसे आदिवासी स्वीकार नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस या कोई भी एक जनजाति समूह का व्यक्ति 705 जनजातियों का प्रवक्ता नहीं हो सकता।
श्री गजेन्द्र पटेल ने कहा भारत में कुल 705 प्रकार की जनजातियों को मान्यता प्रदान है, इन सभी के रीति रिवाज या परम्पराएँ भिन्न हैं। दूसरी ओर “लिंगायत“ समाज के लिए सुप्रीम कोर्ट पहले ही निर्णय दे चुका है की वे “हिंदू-शैव“ पंथ की ही मूल शाखा हैं, अतः लिंगायत मतवलंबियों से 705 जनजातीय समुदायों की तुलना, राजनीतिक स्वार्थ के लिए करना, जनजातीय संस्कृति की विविधता से खिलवाड़ होगा। धर्म के आधार पर विभाजन की राजनीति ने देश के तीन टुकड़े कर दिए। क्या कांगे्रस अपने स्वार्थ के लिए टुकड़े करवाना चाहती है। कांग्रेस नागालैंड, मिजोरम या मेघालय में जाकर माँग क्यों नहीं करती की वहाँ के जनजाति “ईसाई“ नहीं हैं? क्योंकि उनकी पूर्व अध्यक्ष ने वहाँ, धर्म आधारित शासन का समर्थन किया है। जनजाति समाज के रीति रिवाज और धार्मिक मान्यताओं के निर्णय का अधिकार इन समुदायों के सामाजिक नेतृत्व का है, ना की किसी राजनीतिक नेतृत्व का जो जनजातियों को केवल वोट बैंक समझते हैं।