भिण्ड. प्रेस से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंहजी चौहान. सिंधिया के mp को बर्बाद करने के आरोप पर cm ने पलटवार करते हुए कहा,क्या जब प्रदेश में अंधेरा था ,गड्डे थे,सिंचाई नहीं थी,दस्यु समस्या थी विकास नही था तब आबाद था. 14 अगस्त को प्रदेश में शहीद सम्मान दिवस मनाया जाएगा,मैं मेरी सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक,संगठन के नेता हर शहीद के परिवार तक जाएँगे, कार्यक्रम व्यापक स्तर पर होगा. कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों और वीर शहीदों का अपमान किया।भिण्ड जिले को नमन जिसने कई वीर जवान योद्धा दिए जो भारत की सीमाओं की सुरक्षा कर रहें है. दस्यु समस्या से इस क्षेत्र को मुक्त कराने का काम हमारी सरकार ने किया.