
. *।। ॐ ।।*
?? *सुप्रभातम्* ??
?««« *आज का पंचांग* »»»?
कलियुगाब्द……………………5120
विक्रम संवत्…………………..2075
शक संवत्……………………..1940
मास…………………………..भाद्रपद
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी……………………………तृतीया
रात्रि 09.35 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय……………….06.08.22 पर
सूर्यास्त……………….06.47.51 पर
सूर्य राशि………………………….सिंह
चन्द्र राशि…………………………मीन
नक्षत्र……………………उत्तराभाद्रपद
संध्या 06.35 पर्यंत पश्चात रेवती
योग……………………………….शूल
रात्रि 08.59 पर्यंत पश्चात गंड
करण……………………………वणिज
रात्रि 09.11 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………….वर्षा
दिन…………………………….बुधवार
?? *आंग्ल मतानुसार* :-
29 अगस्त सन 2018 ईस्वी ।
?? *राहुकाल* :-
दोपहर 12.27 से 02.01 तक ।
? *दिशाशूल* :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………3
? शुभ रंग……………हरा
? चौघडिया :-
प्रात: 06.04 से 07.38 तक लाभ ।
प्रात: 07.38 से 09.12 तक अमृत ।
प्रात: 10.46 से 12.20 तक शुभ ।
दोप. 03.28 से 05.02 तक चंचल ।
सायं 05.02 से 06.36 तक लाभ ।
रात्रि 08.02 से 09.28 तक शुभ ।
? *आज का मंत्र* :-
।।ॐ वरुणाय नम: ।।
? *सुभाषितम्* :-
क्रोधो वैवस्वतो राजा तॄष्णा वैतरणी नदी।
विद्या कामदुघा धेनु: सन्तोषो नन्दनं वनम्॥
अर्थात :-
क्रोध यमराज के समान है और तृष्णा नरक की वैतरणी नदी के समान। विद्या सभी इच्छाओं को पूरी करने वाली कामधेनु है और संतोष स्वर्ग का नंदन वन है॥
? *आरोग्यं* :-
*वजन कम करने के लिए 5 आसान योग -*
*5. वीरभद्रासन -*
वीरभद्रासन वजन घटाने वाला योग है। साथ ही यह फेफड़ों की क्षमता को भी बढ़ाता है। इसका अभ्यास करके, आप अपने पेट की मांसपेशियों, अपने पैरों और अपने नितंबों को मजबूत कर सकते हैं।
वीरभद्रासन करने के विधि वीरभद्रासन करने के लिए पैरों को 3 फुट की दूरी पर फैला कर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दाहिने पैर को दाएं साइड टर्न कीजिए और 90 डिग्री एंगल बनाइए। दोनों हाथों को कंधो तक ऊपर उठाएं, हथेलिया आसमान की तरफ खुले होने चाहिए।
⚜ *आज का राशिफल :-*
? *राशि फलादेश मेष* :-
कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यर्थ मामलों में उलझना पड़ सकता है। व्यापार में हानि होने से आर्थिक कष्ट हो सकता है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी। निवास संबंधी समस्या रह सकती है।
? *राशि फलादेश वृष* :-
लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। जवाबदारी बढ़ेगी। सोचे कार्यों में सफलता मिलेगी। अवसरों को न जाने दें। परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं।
? *राशि फलादेश मिथुन* :-
नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। मकान, वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। संतान की आजीविका संबंधी चिंता का समाधान होगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।
? *राशि फलादेश कर्क* :-
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। व्यापार में लाभप्रद कार्य, योजनाओं में प्रगति होगी। अच्छे समय का उपयोग करेंगे। कार्य में तरक्की की संभावना बढ़ेगी। रुका पैसा मिलेगा।
? *राशि फलादेश सिंह* :-
यात्रा में सावधानी रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बातचीत, व्यवहार, निर्णय गुप्त रखें। प्रापर्टी के विवाद हल होंगे। आजीविका में आने वाली रुकावटें दूर होने के योग हैं।
??♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक जवाबदारी सीमित रखें। विश्वासप्रद वातावरण नहीं रहेगा। संतान के कार्यों से असंतोष रहेगा। मित्रों से अनबन होगी। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी।
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
ऐश्वर्य पर खर्च होगा। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रह सकेगी। आशा-निराशा की स्थिति रहेगी। अपने खर्च, लेन-देन पर नियंत्रण रखें।
? *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शुभ आयोजन होंगे। विरोधियों पर विजय और रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में वांछनीय प्रगति होगी।
? *राशि फलादेश धनु* :-
भय, पीड़ा व तनाव का माहौल रहेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद न करें। मेहनत अधिक, लाभ कम होगा। काम-धंधे की चिंता से मन उदास होगा। परिवार में कलह, क्लेश का माहौल रहेगा। सतर्कता रखें। दुस्साहस आपके लिए हानिकारक होगा।
? *राशि फलादेश मकर* :-
कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पैतृक संपत्ति के क्षेत्र में उन्नति होगी। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
? *राशि फलादेश कुंभ* :-
पुराने संगी-साथी मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अध्यात्म और विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी, राजनीति के क्षेत्र में भाग्योदय की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन होंगे। बौद्धिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी।
? *राशि फलादेश मीन* :-
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें। वाहन की गति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आर्थिक उन्नति संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साझेदारी व्यवसाय में इच्छित लाभ के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? *शुभम भवतु* ? ।।
???? *भारत माता की जय* ??