उमाश्री, गौर और मैंने प्रदेश की किस्मत बदल दी : मुख्यमंत्री

0 केन-बेतवा लिंक परियोजना का काम जल्दी पूरा होगा

टीकमगढ़। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2003 में प्रदेश को बर्बाद करने पर उतारू दिग्विजय सिंह की सरकार को हटाने में उमाश्री भारती ने बड़ी भूमिका निभाई थी। केन्द्रीय मंत्री उमाश्री भारती, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर हम तीनो ने मिलकर प्रदेश की किस्मत बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह सरकार में थे, तब कहा जाता था जब तक रहेगा दिग्गी जलती रहेगी डिब्बी। अर्थात बिजली का नामो निशान नहीं बचा था मुख्यमंत्री ने कहा कि खरगापुर के किसानों के लिए बांध बनाया जा रहा है। केन बेतवा लिंक परियोजना का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा लाभ खरगापुर के किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बांध में 30गांव पानी से छूट रहे हैं, दोबारा सर्वे कराया जाएगा और छूटे हुए गांव में पानी पहुंचाने का काम किया जायेगा।

इस बार भाजपा को जिताओ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चुनाव में आप लोगों ने कांग्रेस उम्मीदवार को जीत दिलाई थी। इसके बाद भी हमने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि नए शैक्षिक सत्र से खरगापुर में डिग्री कॉलेज शुरू करा दिया जाएगा। 2018 के चुनाव में भाजपा को जिताओ, यही आशीर्वाद लेने मैं आपके पास आया हूं।

updatempcg.com

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply