संबल में अब 5 एकड़ वाले किसान भी : मुख्यमंत्री

भोपाल। कांग्रेस ने आजादी के बाद कांग्रेस ने बीते 50 वर्षों में प्रदेश में जितने विकास कार्य किए हैं, इससे कही ज्यादा विकास भारतीय जनता पार्टी ने 15 वर्षों में किए हैं। विकास हमारा मूल मंत्र है, जिसे हमने साकार करने का काम किया है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश का बंटाधार कर दिया था। हमनें इसे बीमारू की श्रेणी से निकालकर विकसित मध्यप्रदेश बनाया है। आने वाले 5 वर्षों में विकसित मध्यप्रदेश को समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को एक बार और आशीर्वाद दीजिए। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने रविवार को आदिवासी अंचल के मण्डला एवं डिण्डोरी जिलों की बिछिया, डिण्डोरी, शाहपुरा, निवास और मण्डला विधानसभा में जनशीर्वाद यात्रा के दौरान कही।

बिछिया जनसभा में दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से पहुंचे आम जनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पारंपरिक नृत्य कर्मा, शैला की धुन मांदर व नगाड़े की थाप और फिर भाजपा फिर शिवराज के जयघोष के साथ उनका आत्मीय व भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत शिवराज सिंह जी अपने आप को रोक नहीं सके और लोक नृतकों के साथ उन्होंने भी नृत्य किया। सभा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कन्या पूजन किया। मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा, मख्यमंत्री की धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह चैहान, वरिष्ठ नेता व सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद संपतिया उइके मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबल योजना सभी वर्गों की जिंदगी बदलने का संबल
बिछिया में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए योजना का क्रियान्वयन किया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना, तीर्थदर्शन योजना, एक रू. किलो गेहूॅ-चावल जैसी अनेक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा है। संबल योजना को उन्होंने सभी वर्गों की जिंदगी बदलने का संबल बताते हुए कहा कि इस योजना में सभी वर्गों के गरीब परिवारों को शामिल किया गया है। पहले इस योजना में ढाई एकड़ का किसान लाभान्वित होता था, लेकिन अब पांच एकड़ के किसान को भी इसका लाभ मिलेगा। छोटे व्यापारियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। ताकि हर गरीब को इस योजना से बल मिले।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply