मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया

अटल महाकुंभ परिसर में प्रदर्शनी का उद्घाटन

भोपाल। राष्ट्र चिन्तक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में होने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक कार्यकर्ता समागम ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के लिए ‘अटल महाकुंभ परिसर’ सजकर तैयार है। रविवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने जम्बूरी मैदान के अटल महाकुम्भ परिसर में स्वर्गीय अनिल माधव दवे प्रदर्शनी मंडपम का उद्घाटन कर महाकुंभ के अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया।
नई ऊर्जा का संचार करेगा महाकुंभ: शिवराज सिंह
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा महाकुम्भ कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार करेगा। यह महाकुम्भ दीनदयाल जी के मार्ग पर चलते हुए विचारधारा, नीति और नेतृत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, तो विधानसभा चुनाव 2018 और 2019 के लिए कार्यकर्ताओं की प्रेरणा और उत्साह का कारण भी है।
उन्होंने कहा कि 2008 और 2013 में भी हमने महाकुंभ का आयोजन कर विजय प्राप्त की थी। इस बार भी कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी में हम जुटे हैं। भाजपा कार्यकर्ता देवदुर्लभ है। चुनौती बड़ी है, कार्यक्रम बड़ा है इस दृष्टि से हमारी तैयारी भी बड़ी है। मुझे विश्वास है हर बार की तरह इस महाकुंभ को भी हम सफलता के सौपान पर पहुंचाएंगे और जनता में यह संदेश देंगे कि 2019 की विजय का मार्ग 2018 की जीत प्रशस्त होगा।
अद्भुत होगा कार्यकर्ता महाकुंभ: राकेश सिंह
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरण की पूर्णता की ओर है। कल सबेरे तक सारी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद हो जाएंगी। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश की 230 विधानसभाओं के 65 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह महाकुंभ विचार, तकनीक एवं संख्या की दृष्टि से अनोखा आयोजन है। मैदान के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम का स्क्रीन पर सीधा प्रसारण होगा। औपचारिक कार्यक्रम की शुरूआत के पूर्व इन एलईडी पर विचारधारा, नीति एवं नेतृत्व के आधार पर बनी डिजिटल प्रदर्शनी दिखाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ जैसा हमने कहा है वैसा हो इसके लिए हमे कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है और विश्वास है आप जैसे सक्षम कार्यकर्ताओं के बूते महाकुंभ सफल होगा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का भाजपा संगठन पूरे देश का सर्वश्रेष्ठ संगठन है इसलिए मुझे विश्वास है कि हमारा महाकुंभ भी सर्वश्रेष्ठ ही होगा।
प्रदर्शनी में पंच स्तम्भ के होंगे दर्शन
अटल महाकुम्भ परिसर में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को श्री अनिल माधव दवे प्रदर्शनी मंडपम में भाजपा की विचार यात्रा, विकास यात्रा के साथ भारत रत्न श्री अटल जी के जीवन पर केंद्रित-अटल यात्रा को देखने का अवसर मिलेगा। वही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ उनके विचार ‘माई आइडिया ऑफ इंडिया’ पर केंद्रित एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की राजनीतिक यात्रा ‘जननायक शिवराज’ में मुख्यमंत्री जी की व्यक्तित्व के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया एवं श्री कुशाभाऊ ठाकरे के जीवन को पंच स्तम्भ के रूप में प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का संयोजन श्री शैलेन्द्र शर्मा, श्री रजनीश अग्रवाल, श्री राहुल कोठारी एवं श्री अनिल सप्रे ने किया।
प्रदर्शनी उद्घाटन एवं कार्यकर्ता बैठक में समिति संयोजक श्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, श्री बंशीलाल गुर्जर, सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, जिलाअध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
———————————————

रोमेश महंत भाजपा में शामिल
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह के समक्ष आज भिंड जिले के लहार क्षेत्र के कद्दावर युवा नेता रोमेश महंत आज भाजपा में शामिल हुए। प्रदर्शनी उद्घाटन के पश्चात् जंबूरी मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता की बड़ी बैठक में रोमेश महंत ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने उन्हें भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। श्री महंत पूर्व विधायक श्री मथुराप्रसाद महंत के पुत्र हैं, वे एक बार बहुजन समाज पार्टी के टिकिट पर चुनाव लड़ चुके हैं। आज उनका भाजपा में शामिल होना एक प्रकार से अपने ही घर आना है, क्योंकि महंत परिवार सदैव भाजपा का परिवार रहा है।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply