o सीमा के दुश्मनों या फिर देश में घुसपैठिये कोई नहीं बचेंगा
o आजादी के 75 साल होने तक सबको मकान, स्वास्थ्य और सम्मान का सपना साकार होने जा रहा है
o मध्यप्रदेश जैसे विकास के क्रांतिकारी कदम और कही नहीं देखे जाते
o हमारा नेता और नीति स्पष्ट है, विरोधी बताए उनके पास क्या है ?
o मुझे हसी आती है जब राहुल गांधी सुरक्षा पर भी बात करते है
o राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने रानी लक्ष्मीबाई की समाधि और राजमाता सिंधिया की छत्री पर पुष्पांजलि अर्पित की।
o अटलजी के पैतृक निवास पर पहंुचकर उनके परिजनों से मिलकर अटलजी के चित्र को प्रणाम किया
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश की समृद्धि, सुरक्षा और समाज के कल्याण की दिशा में सोचने का पैमाना बदल दिया है। इसी कारण से आज देश के भीतर न सिर्फ गरीबों के चेहरे पर आत्म विश्वास जागा है बल्कि देश के बाहर भी भारत की प्रगति के कारण भी प्रतिष्ठा बढ रही है। आज देश की सीमाओं पर आंख गडाने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता है। वही देश के भीतर से घुसपेठियों को खदेडने का अभियान जोर पकड चुका है। हमने राष्ट्र की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और समाज कल्याण में आमूल चूल परिवर्तन के लिए साहसिक निर्णय लिए है। मध्यप्रदेश में भी पिछले 15 वर्षो में जो काम किए गए है ऐसे संवेदनशील और क्रांतिकारी कार्यो के उदाहरण अन्य कही दिखायी नहीं देते। इसलिए मैं कहता हंू कि देश ने जो करवट बदली है उसको निरतंर बनाए रखने के लिए भारत को सभी मोर्चा पर शिखर गामी बनाने के लिए आने वाले 2018-19 के चुनाव हम बेहद असरकारी होंगे। हम देश में एक नया इतिहास लिखने जा रहे है और यह इतिहास युवाओं की उर्जा उत्साह तथा पराक्रम से ही लिखा जायेगा।
o श्री शाह ने यह बात ग्वालियर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान हजारों युवाओं को संबोधित करते हुए कही।
o मैं आज ग्वालियर के इस भूमि को प्रणाम करता हंू।
o जिस भूमि पर मात्र 23 साल की उम्र में वीरागंना लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। ग्वालियर अंचल में ही जन्मे रामप्रसाद बिस्मिल की आजादी की दीवानगी देश ने देखी है। परतंत्रता और अन्याय के विरूद्ध उन्होंने कैसा बिगुल फंूका था। ग्वालियर चंबल की माटी में ही ऐसा प्रताप हो सकता है।
o श्री अमित शाह ने युवा संवाद के मंच से महादजी सिंधिया, अटलजी और राजमाता जी का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
o उन्होंने कहा कि महादजी ने विधर्मियों के विरूद्ध जो संघर्ष किया था मैं उसे नमन करने आया हंू।
o उनके कारण भारत का मानचित्र नहीं बदल सका अन्यथा हालात कुछ और होते।
o वीरांगना लक्ष्मीबाई काशी के एक गरीब ब्राहम्ण घर में जन्मी थी लेकिन उसने ऐसा जीवन जिया कि लाखों साल तक उन्हें याद किया जायेगा।
o युवाओं को ऐसी विभूतियों से प्रेरणा लेकर अपना जीवन प्रशस्त करना चाहिए जो दूसरों के लिए जीते रहे।
o इसी प्रकार के महापुरूषों की प्रेरणा से और विचारधारा से चलने वाली सरकार आज इस देश में है।
o 2014 में जो चुनाव हुए थे वे आम चुनाव नहीं थे। उस चुनाव ने इस देश में युग परिवर्तन की नीव रखी।
o ठीक इसी प्रकार 2018-19 का चुनाव भी आम चुनाव नहीं होगा बल्कि लंबे समय तक असर छोड़ने वाला चुनाव होगा।
o उन्होंने 1975 के इंदिरा गांधी के द्वारा थोपे गए आपातकाल का स्मरण करते हुए कहा कि आपातकाल के बाद यदि 1977 में इंदिरा गांधी यदि चुनाव जीत गयी होती तो दुनिया का लोकतंत्र से भरोसा उठ जाता। लेकिन देश के नागरिकों ने संविधान को सर्वोपरि सिद्ध किया।
o ठीक इसी प्रकार हमें लोकतंात्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2018-19 में अपने उस दल की विराट विजय के लिए काम करना होगा जो दल सरकार बनाने के बाद देश की महान जनता की सेवा के विचार से ओतप्रोत है।
o उन्होंने कहा कि हम संगठन के स्तर पर भी लोकतांत्रिक है और सरकार के स्तर पर भी।
o उन्होंने युवाओं की ओर देखते हुए कहा कि 1982 में मैं अहमदाबाद के बूथ क्र. 293 का अध्यक्ष था और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष हंू।
o ठीक इसी प्रकार बचपन में भारी गरीबी के बीच चाय बेचकर जीवन यापन करने वाला व्यक्ति आज देश का प्रधानमंत्री है।
o युवाओं को इसका अर्थ समझना चाहिए।
o उन्होंने प्रश्न उछाला कि क्या समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस में ऐसा संभव है, तो युवा संवाद में बैठे हजारों युवाओं ने कहा संभव नहीं है।
o उन्होंने युवाओं से कहा कि अकेली भाजपा ही है जिसमें उर्जा के साथ मेहनत करने वाला प्रतिबद्ध कार्यकर्ता स्थापित होता है। क्योंकि हम परिवार के लिए नहीं संगठन और देश के लिए राजनीति करते है।
o उन्होंने कहा कि जो लोग पीढी दर पीढी संगठन और परिवार के मुखिया बने रहना चाहते है वे जब अपने संगठन में ही लोकतंत्र स्थापित नहीं कर पाए तो देश में क्या स्थापित करेंगे।
o श्री शाह ने कहा कि जिस प्रदेश से महारानी लक्ष्मीबाई, रामप्रसाद बिस्मिल, अटलबिहारी वाजपेयी और राजमाता विजयाराजे सिंधिया निकली हो उसे कांग्रेस ने डाकुओं का प्रदेश बना दिया था।
o लेकिन हमारी सरकार ने पिछले 15 सालों में डाकुओं और नक्सलियों का नामोनिशान मिटा दिया है।
o देश में हमारी सरकार के साढ़े चार साल और प्रदेश में 14 साल का आंकलन की आज आवश्यकता है।
o जिस प्रदेश को मिस्टर बंटाढार बीमारू प्रदेश बनाकर गए थे उसे आज शिवराजजी के नेतृत्व में विकसित प्रदेश बनाया गया है।
o जिस प्रदेश में 14 साल पहले तीन घंटे भी बिजली नहीं आती थी आज उस प्रदेश में गांव से शहर तक 24 घंटे बिजली आती है।
o श्री शाह ने कहा कि साढे चार साल में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने देश के विकास के लिए सोचने का पैमाना ही बदल दिया है।
o इससे पहले योजनाएं बनती थी और ऐसे ढीले ढाले लक्ष्य दिए जाते थे जैसे 2000 गांव को बिजली देना है, सांसदों को गैस के कूपन देना है, 10 हजार गरीबों के मकान बनाना है लेकिन जब मोदी जी के नेतृत्व में दीनदयाल जी की विचारधारा को पालने वाली पार्टी सत्ता में आयी तो अंत्योदय की कल्पना को साकार करने के लिए संपूर्ण परिवर्तन का लक्ष्य लिया गया।

You must be logged in to post a comment.