कमल दीपावली अभियान 21 को, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने दी जानकारी
भोपाल Update. भारतीय जनता पार्टी 21 नवंबर, बुधवार को पूरे प्रदेश में कमल दीपावली मनाएगी। इसके अंतर्गत प्रदेश के लगभग एक करोड़ घरों में एक साथ कमल दीये रोशन किए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री प्रभात झा ने मंगलवार को मीडिया को इस अभियान की जानकारी दी। पार्टी के कमल दीपावली अभियान की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि 21 नवंबर को प्रदेश के एक करोड़ से अधिक परिवारों में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुख-समृद्धि की कामना के साथ कमल दीये प्रदान करेंगे। इन दीयों को शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे के बीच एक साथ रोशन किया जाएगा। श्री झा ने बताया कि यह पूरी तरह पारिवारिक कार्यक्रम होगा, जिससे प्रदेश के सभी हितग्राहियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता कहीं न कहीं इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
सुख-समृद्धि का प्रतीक है कमल
श्री झा ने बताया कि कमल सुख-समृद्धि का प्रतीक तो है ही, अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में क्रांतिकारी आपसी संवाद के लिए भी कमल और रोटी का आदान-प्रदान करते थे। श्री झा ने कहा कि विकास और समृद्धि का दीया जब प्रदेश के हर घर में जलेगा, तो अंधियारा भाग जाएगा। इसी कामना के साथ कमल दीपावली मनाई जा रही है। updatempcg.com
You must be logged in to post a comment.