सेन्ट्रल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन

भोपाल, 09 दिसम्बर 2018. Update/दैनिक जयहिन्द न्यूज। ‘सेन्ट्रल प्रेस क्लब’ ने भोपाल में 8 दिसंबर 2018 को ‘सेन्ट्रल प्रेस क्लब’ की कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया है।

घोषित नई कार्यकारिणी को सर्व सम्मति से सभी सदस्यों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि ‘सेन्ट्रल प्रेस क्लब’ ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्रकारों को एकजुट करके महत्वपूर्ण कार्य किया है और मीडिया जगत में एक बेहतर संवाद का वातावरण निर्माण किया है, जिसमें गत दो कार्यकालों से लगतार सक्रीय रहकर निवृत्तमान होने वाले प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश साकल्ले ने अहम भूमिका निभाई है।

अब नई कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष के पद पर श्री राजेश सिरोठिया प्रधान संपादक दोपहर मेट्रो का चयन किया गया है तथा महासचिव के अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के पद पर श्री मृगेन्द्र सिंह दैनिक जागरण के संपादकीय प्रमुख को चयनित किया गया है।

श्री सिरोठिया ने विगत 6 वर्षों में महासचिव के पद पर रहते हुए सेन्ट्रल प्रेस क्लब को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। हम सब उनकी क्षमता और सक्रीयता के लिए उन्हें आज बधाई देते हैं।

पुर्नगठित कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य निम्नानुसार है :-

अध्यक्ष – श्री राजेश सिरोठिया (दोपहर मेट्रो)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष – सुश्री सुचांदना गुप्ता (टाईम्स ऑफ इंडिया)
– सुश्री के.एस. शाईनी (आउटलुक-अंग्रेजी)
– श्री वीरेन्द्र शर्मा (सहारा समय)
– श्री सरमन नगेले (एमपी पोस्ट)
– श्री मनीष श्रीवास्तव (पीटीआई-भाषा)
– श्री अजय त्रिपाठी (आईबीसी-24)
– श्री रिजवान अहमद सिद्दीकी (डिजिआना ग्रुप)

उपाध्यक्ष – श्री नितेन्द्र शर्मा (फ्री प्रेस, इंदौर)
– श्रीमती दीप्ति चौरसिया (इंडिया न्यूज चैनल)
– श्री नवीन पुरोहित (आईएनडी-24)
– श्री संदीप भम्मरकर (जी-न्यूज)
– श्री धनंजय प्रताप सिंह (नव दुनिया)
– श्री सुधीर निगम (दैनिक भास्कर)
– श्री विकास तिवारी (प्रदेश टूडे)

महासचिव – श्री मृगेन्द्र सिंह (दैनिक जागरण)

सचिव – श्री अक्षत शर्मा (स्वदेश), श्री प्रमोद भारद्वाज (हरिभूमि), श्री नीरज श्रीवास्तव (न्यूज नेशन), श्री गोविन्द सिंह गुर्जर (टाईम्स नाऊ), श्री सीताराम ठाकुर (पीपुल्स समाचार), श्री राहुल नरोन्हा (इंडिया टूडे), श्री भारत शास्त्री (सुदर्शन टीवी), श्री अनुराग अमिताभ (इंडिया टीवी), श्री राजेश भाटिया (इन साईट टीवी), श्री कन्हैया लोधी (राज एक्सप्रेस), श्री आशुतोष गुप्ता (इंडिया फर्स्ट ), श्री मयंक चतुर्वेदी (हिन्दुस्तान समाचार), श्री वैभव श्रीधर (नव दुनिया), श्री अंकित जैन (एक्सप्रेस मीडिया सर्विस), श्रीमती मुक्ता पाठक (डी-लाईव), श्री मनीषकांत जैन (भास्कर न्यूज) श्री मनोज वर्मा (अनादि टीवी), श्री रजत परिहार (राष्ट्रीय हिन्दी मेल), श्री इरशाद खान (वरिष्ठ कैमरा मेन, आज तक)।

कोषाध्यक्ष – श्री के.डी. शर्मा (दैनिक नई दुनिया)

कार्यकारिणी सदस्य – श्री विजय तिवारी (वरिष्ठ पत्रकार), श्री रमेश शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), श्री अरूण दीक्षित (नवभारत टाईम्स), श्री शिव अनुराग पटेरिया (लोकमत समाचार, नागपुर), श्री अरूण पटेल (सुबह सबेरे), श्री सनत जैन (ई.एम.एस.), श्री अजय बोकिल (सुबह सबेरे), श्री पंकज पाठक (वरिष्ठ पत्रकार), श्री हृदेश दीक्षित (प्रदेश टूडे), श्री रवीन्द्र जैन (अग्निबाण), श्री रंजन श्रीवास्तव (हिन्दुस्तान टाईम्स), श्री राजेन्द्र शर्मा (टाईम्स ऑफ इंडिया), श्री गिरीश शर्मा (पायोनियर), श्री विजय कुमार दास (राष्ट्रीय हिन्दी मेल), श्री सोमदत्त शास्त्री (बहुमत), श्री वीरेन्द्र सिन्हा (वरिष्ठ पत्रकार), श्री राघवेन्द्र सिंह (आईएनडी-24), डॉ. विश्वास तिवारी (दैनिक नई दुनिया), श्री गीत दीक्षित (दबंग दुनिया), श्री महेन्द्र गगन (पहले-पहल), श्री शरद द्विवेदी (बंसल न्यूज), श्री प्रवीण दुबे (न्यूज 18), श्री राकेश पाठक (डीएनएन), श्री जगदीप सिंह बैस (नया इंडिया), श्री राकेश अग्निहोत्री (सवाल-दर-सवाल), श्री देवेश कल्याणी (प्रदेश टूडे), श्री शशिकांत त्रिवेदी (बिजनेस स्टैण्डर्ड), श्री संजीव श्रीवास्तव (सत्ता सुधार), श्री प्रशांत जैन (यूएनआई), श्री प्रेम पगारे (जनसत्ता), श्री कृष्ण मोहन झा (न्यूज वर्ल्ड ), श्री शिशिर उपाध्याय (साधना न्यूज), श्री अश्विन मिश्रा (चेनल नं-1), श्री योगेन्द्र चंदेल (ईटीवी-भारत), सुश्री पूजा वर्धन (दूरदर्शन न्यूज), श्री संजीव शर्मा (आकाशवाणी), श्री नासिर हुसैन (आचरण, ग्वालियर), श्री गौरव चंद्रा (स्टेट्स मेन, नईदिल्ली), श्री प्रदीप जायसवाल (स्वतंत्र पत्रकार), श्री संजीव श्रीवास्तव (डिजिआना न्यूज), श्री राजन रायकवार (हितवाद), राजेश सक्सेना (न्यूज वर्ल्ड)।

अत्यंत महत्वपूर्ण :

नई कार्यकारिणी के पुर्नगठन के बाद सेन्ट्रल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरुण कुमार दीक्षित ने घोषणा करते हुए कहा कि :-

(1) राजधानी के शीर्षस्थ पत्रकार सर्व श्री लज्जा शंकर हरदेनिया, श्री महेश श्रीवास्तव, डॉ. मनोज माथुर, श्री अरुण कुमार भण्डारी, श्री एन.के. सिंह, श्री ओम प्रकाश मेहता, श्री विजय दत्त श्रीधर, श्री राजेन्द्र शर्मा, डॉ. सुरेश महरोत्रा, श्री उमेश त्रिवेदी एवं श्री गिरजा शंकर को पुर्नगठित कार्यकारिणी में समय-समय पर मार्गदर्शन एवं सलाह देने के लिए सर्व सम्मति से सेन्ट्रल प्रेस क्लब का संरक्षक मनोनित किया गया है।

(2) सेन्ट्रल प्रेस क्लब ने निर्णय लिया है कि मध्यप्रदेश के सीमावर्ती राज्यों में क्लब का विस्तार किया जाए और वहां के पत्रकारों को मध्यप्रदेश के इस महत्वपूर्ण (संस्था) क्लब से जोड़कर पत्रकारिता के हित में कारगर बनाया जाए। इस दृष्टिकोण से सेन्ट्रल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री अरूण दीक्षित को राष्ट्रीय अध्यक्ष यथावत एवं विजय कुमार दास को राष्ट्रीय संयोजक, तथा निवर्तमान मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश साकल्ले को अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। विश्वास है कि क्लब का विस्तार हिन्दी भाषी राज्यों में किया जा सकेगा तथा श्री दीक्षित, श्री साकल्ले एवं श्री दास शीघ्र ही सीमावर्ती राज्यों का दौरा करके राज्य की इकाईयों का गठन करेंगे। श्री दास पूर्ववत अतिथि समन्वयक का कार्य करते रहेंगे। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरमन नगेले समन्वयक का कार्य पूर्ववर्त करते रहेंगे।

(3) सेन्ट्रल प्रेस क्लब के विस्तार के लिए प्रस्ताव मध्यप्रदेश के कई जिलों से भी प्राप्त हुए हैं। इसलिए क्लब की कार्यकारिणी द्वारा एक चार सदस्यीय समिति वरिष्ठ पत्रकार श्री वीरेन्द्र सिन्हा की अध्यक्षता में गठित की गई। इस समिति के अन्य सदस्य श्री के.डी. शर्मा, श्री रवीन्द्र जैन, श्री सरमन नगेले एवं इंदौर दैनिक भास्कर समूह के डीबी स्टार के संपादक श्री देवी कुण्डल भी सदस्य रहेंगे। जो समय-समय पर जिलों का दौरा कर सेन्ट्रल प्रेस क्लब की जिला इकाईयों का गठन कर सकेंगे।

(4) सेन्ट्रल प्रेस क्लब के कार्यालयीन संचालन के लिए श्री चंद्रप्रकाश भारद्वाज एवं श्री राजेन्द्र बाबू महरोत्रा को कार्यालय सचिव यथावत कार्य करते रहेंगे। (Update/ दैनिक जयहिन्द न्यूज).

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief