क्राइम स्टेट बनता जा रहा शांति का टापू : दुर्गेश केसवानी

भोपाल,UPDATE. कभी शांति का टापू रहा मध्यप्रदेश अब अपराधों की राजधानी बनता जा रहा है। प्रदेश में हर तरफ अराजकता और अपराधों का बोलबाला है। यह बात श्री दुर्गेश केसवानी ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर टिप्पणी करते हुए कही।
श्री केसवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के कहने पर भले ही उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के लिए तैयार न हों, लेकिन उनकी सरकार ने अपना एक उद्योग पहले ही शुरू कर दिया है और वह है तबादला उद्योग। मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके मंत्रियों को इस कमाऊ उद्योग से फुरसत ही नहीं है। दूसरी तरफ प्रदेश में अपराध बढ़़ रहे हैं। हर तरफ अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और जनता त्राहि त्राहि कर रही है। लेकिन सरकार के मंत्रियों को यह सब देखने सुनने का समय ही नहीं है। सरकार की इस उपेक्षा के चलते कभी शांति का टापू रहा मध्यप्रदेश अब क्राइम स्टेट बनता जा रहा है।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief