आधी आबादी ही दुनिया की पूरी आबादी का निर्माण करती है : कल्पना श्रीवास्तव

पब्लिक रिलेशन सोसाइटी भोपाल एवं सबधाणी कोचिंग इंस्टिट्यूट भोपाल के तत्वाधान में
का आयोजन

भोपाल जयहिन्द न्यूज़। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी भोपाल एवं सबधाणी कोचिंग इंस्टिट्यूट भोपाल के तत्वाधान में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान और सम्मान समारोह का आयोजन मिंटो हॉल में किया गया | नारी शक्ति को समर्पित इस आयोजन के दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं भोपाल संभाग कमिशनर श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने ” भारत में आधी आबादी के विकास का सफर विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की आधी आबादी ही दुनिया की पूरी आबादी का निर्माण करती है अतः इसका सही मायनो में सशक्तिकरण आवश्यक है | कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत अग्रवाल ने लोकतंत्र एवं महिला मतदाता विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की मजबूत लोकतंत्र के लिए महिला मतदाता को सक्रिय रूप से मतदान हेतु आगे आना चाहिए | कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं दैनिक भास्कर नागपुर के समूह संपादक श्री प्रकाश दुबे ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा की महिलाओ की लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र और मजबूत होगा | कार्यक्रम की विशेष अतिथि एवं भारत सर्कार के विदेश मंत्रालय के अंतर्गत भोपाल की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रश्मि बघेल ने “महिला सशक्तिकरण” चुनौतियां और संभावनाएं” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की समाज के समुचित विकास के लिए मातृपितृ सत्तात्मक समाज चाहिए | कार्यक्रम के विशेष अतिथि एवं मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के अधिकारी श्री संजीव जैन, वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरिजा शंकर जी, पब्लिक रिलेशन सोसाइटी भोपाल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल सिंह जी एवं सबधाणी कोचिंग संस्थान भोपाल के संचालक श्री अनिल सबधाणी भी महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये |
नारी शक्ति को समर्पित इस आयोजन में पत्रकारिता, जनसम्पर्क, लोकसेवा, प्रसारण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया सम्मान दो श्रेणियों में दिया गया|
वर्ष 2019 के लिए अचला सम्मान वंदना श्रोती, प्रीति जैन , रूबी सरकार, पूजा पी वर्धन, बिंदु सुनील, सुनीता दुबे, बबिता मिश्रा, मधुरिमा राजपाल को दिया गया |
उदिता सम्मान 2019 रश्मि प्रजापति खरे, शिल्पा भौमिक, रूचि दीक्षित काशिफ, कोमल शर्मा , प्रियंका जोशी, जाग्रति सोनी, श्रुति तोमर, अनामिका अम्बर, फरज़ाना पटवारी, नमिता शुक्ल, शीतल अट्कड़े और मेघा गजभिये को दिया गया |
इस अवसर पर युवा मतदाताओं की जागरूकता के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का डेमो भी भारतीय निर्वाचन मध्य प्रदेश की तरफ से किया गया था |अंत में आभार प्रदर्शन श्री मनोज द्विवेदी जी ने किया |

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief