
भोपाल, UPDATE. भोपाल सांसद आलोक संजर ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि जाकिर नायक को शांति का दूत कहने वाले, आतंकी हाफिज सईद को हाफिज साहब शब्द से संबोधित करने वाले राजा साहब आज संघ और भाजपा के सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन होने पर सवाल उठा रहे हैं। पाकिस्तान और आईएसआई के तर्ज पर हिंदुओं को आतंकवादी से जोड़ने का काम राजा साहब ने ही किया था। भारतीय सेना से सबूत मांगने का काम इन्हीं राजा साहब ने किया था। भारत की रक्षा करने वाले सैनिक पर हाथ उठाने जैसा घृणित काम भी राजा साहब ने किया था। इनकी पाकिस्तानपरस्त नीति जनता से छिपी नहीं है। केवल चुनावों के समय बिना किसी मुद्दे के सांप्रदायिक माहौल बनाने का षड़यंत्र दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। updatempcg.com
You must be logged in to post a comment.