भोपाल UPDATE/जयहिन्द न्यूज़। एक राजकुमार पूरे देश में झूठ बोलता घूम रहा है। तरह-तरह के वादे कर रहा है। लेकिन मतदाताओं को उसके झांसे में नहीं आना चाहिए। वर्ना पूरे देश का हाल वही होगा, जो कांग्रेस सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश का हो रहा है। यह बात भाजपा प्रवक्ता एवं पनिलिस्ट श्री दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे चुनावी वादों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
लोकसभा चुनाव की धूम पूरे देश में मची है। पक्ष-विपक्ष के नेताओं के लगातार दौरे चल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी हर सभा में मतदाताओं पर चुनावी वादों का मायाजाल उछाल रहे हैं। श्री केसवानी ने इन वादों से सतर्क रहने की अपील करते हुए देश-प्रदेश के मतदाताओं से कहा है कि वे इन वादों के मायाजाल से खुद को बचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में भी कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ते जैसे लुभावने वादे किए थे, लेकिन इन वादों का हश्र क्या हुआ है, यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के आने के बाद से खुली लूट मची है, तबादला उद्योग जोरों पर है। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है, महिलाएं और बच्चियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा विकास की रफ्तार थम गई है। यही नहीं, बल्कि कमलनाथ सरकार ने उन योजनाओं पर भी रोक लगा दी है, जिनमें गरीबों के लिए जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक में मदद के प्रावधान थे। updatempcg.com/ दैनिक जयहिन्द न्यूज़

You must be logged in to post a comment.