बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने अनिल अंबानी मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

भोपाल,UPDATE/ दैनिक जयहिन्द न्यूज़। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने अनिल अंबानी के मुद्दे पर कांग्रेस की जमकर घेराबंदी की। श्री शर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष कहते हैं अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ प्राप्त हुए। कांग्रेस के प्रवक्ता कहते हैं अनिल अंबानी को 36 हजार करोड़ प्राप्त हुए। जब व्यक्ति झूठ बोलता है, तो आंकड़ें गलत होते हैं। कभी आपने सोचा कि किसी व्यक्ति के पास 36 हजार करोड़ रुपए हो और वह मात्र 450 करोड़ रुपए की देनदारी नहीं देने के कारण जेल जाने वाला हो। वह व्यक्ति जो पूरे विश्व में बड़े उद्योगपति के रूप में पहचाना जाता हो, अगर बड़ा भाई 450 करोड़ की मदद नहीं करता, तो अनिल अंबानी जेल में होते। यह भी विचार करने योग्य प्रश्न है कि जिसके पास 36 हजार करोड़ हैं वह लगातार अपनी कंपनियां बेच रहा है। कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेच रहा है। कितना और कब तक झूठ जनता के सामने कांग्रेस परोसेगी। 60 साल तक जनता की आंखों में धूल झोंककर राज्य करने वाली कांग्रेस पार्टी अब फिर नई झूठ की पोटली लेकर जनता को गुमराह करना चाहती है। उस जनता को जो रोज अखबार पढ़ती है। टीवी देखती है। खबरों को गूगल पर सर्च करती है। उसे गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष यह क्यों नहीं बताते कि उनकी 10 साल की सरकार में रफेल देश में क्यों नहीं आ पाए? ऐसे क्या डील अटकी हुई थी कि देश की रक्षा के साथ समझौता हो रहा था। इसका जवाब आज तक ना राहुल गांधी और ना कांग्रेस के किसी प्रवक्ता ने दिया। देश को आज आधुनिक लड़ाकू विमानों की कितनी आवश्यकता है। यह किसी से छुपा नहीं है। सेना बार-बार सरकार से गुहार कर रही थी कि आधुनिक लड़ाकू विमान चाहिए, पर कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की कानों में 10 साल तक जूं नहीं रेंगी। इसका हिसाब कौन देगा! आज देश की जनता को कांग्रेस से इसका हिसाब क्या नहीं मांगना चाहिए! देश सुरक्षित रहेगा, तो हम सुरक्षित रहेंगे। जरा! इस पर विचार कीजिए और कोई कांग्रेस का नेता आपको मिले तो उससे पूछिए जरूर, कब तक और कितना झूठ आपके सामने परोसा जाएगा!updatempcg.com

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief