एग्जिट पोल ने सिद्ध किया मध्यप्रदेश में तिकड़ी का जादू

भोपाल UPDATE/देश की सभी सर्वे एजेंसी और न्यूज़ चैनल के एग्जिट पोल बता रहे हैं कि देश में फिर मोदी सरकार आ रही है। मध्यप्रदेश में एग्जिट पोल भाजपा की 25 से 27 सीटें बता रहे हैं, कहीं ना कहीं मोदी का जादू मध्यप्रदेश में भी चला। साथ ही साथ भाजपा की तिकडी़ जो पूरी तरह मध्यप्रदेश में सक्रिय रही, उसका जादू भी प्रदेश में दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन महामंत्री सुहास भगत और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में सक्रिय दिखाई दिए। उनकी सक्रियता की एक साफ झलक कल के एग्जिट पोल में दिखाई दे रही है। कहीं न कहीं मध्यप्रदेश में भाजपा कांग्रेस पर भारी दिखाई दे रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव परिणाम से कांग्रेस लोकसभा में बहुत उत्साहित थी पर एग्जिट पोल के परिणाम कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी को सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता एग्जिट पोल के परिणाम को नकार रहे हैं पर 2018 के विधानसभा के परिणाम से पहले इन्हीं एग्जिट पोल ने मध्यप्रदेश में भाजपा को नुकसान और कांग्रेस को फायदा बताया था, जो कहीं न कहीं सही साबित हुआ। प्रदेश में संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पर्दे के पीछे रहकर जो रणनीति बनाई वह सफल होते दिखाई दे रही है। जिस तरह से सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, नेताओं को लोकसभा चुनाव में लगाया और लगातार सभी सीटों पर प्रवास किया, उसका लाभ भाजपा को मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है। अभी भाजपा नेताओं के चेहरे पर एग्जिट पोल आने के बाद खुशी दिखाई दे रही है पर 23 तारीख को जब परिणाम आएंगे तब पूरी तरह से यह पता चलेगा कि भाजपा और कांग्रेस की मध्यप्रदेश में क्या स्थिति है। जनता और चैनल के रुझान सामने हैं। देश के 7 बड़े चैनल देश में मोदी सरकार आ रही है उसके संकेत दे रहे हैं।updatempcg.com

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief