12 घंटे मे से 8 घंटे रहता है बंद
खिरकिया रेल्वे स्टेशन दिल्ली मुंबई मुख्य रेल लाईन पर स्थित है, जो इटारसी एवं खंडवा रेल जंक्षन के बीच आजादी के पहले से संचालित होता आ रहा है। इस रेल लाईन के दोनो ओर नगर बसा हुआ है। रेल लाईन के एक ओर 5 वार्ड तो दूसरी ओर 10 वार्ड है। जिनको रेलवे गेट जोडता है, लेकिन यह रेल्वे गेट नगर को जोडने के साथ साथ परेषानी बढाता है। परेषानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेल्वे गेट 12 घंटे मे से करीब 8 घंटे बंद रहता है। मतलब समय का एक तिहाई भाग मे रेल्वे गेट बंद रहता है। बचे एक भाग मे शहर का ट्राफिक रेल्वे गेट से निकलता है, जो कि समस्या को बढाता है। इस दौरान वाहनो के पहिए रेल्वे गेट के दोनो थमे रहते है।
24 घंटे मे 120 बार खुलता और बंद होता है गेट
रेल लाईन पर एक के बाद एक टेªन है। जिससे करीब 24 घंटे मे औसतन रूप से 120 बार रेल्वे गेट खुलता और बंद होता है। कभी कभी यह आंकडा 150 तक भी पहुंच जाता है। जिसमे कभी 5, कभी10 तो कभी आधा एक घंटे से अधिक समय तक भी रेल्वे गेट बंद रहता है। इस दौरान 100 से 120 टेªनो का आवागमन रेल लाईन से होता है। प्रत्येक टेªन के आवागमन के लिए रेल्वे गेट बंद किया जाता है। जिसमे प्रातः 8 से 11 बजे एवं शाम को 5 से 8 बजे तक टेªनो की संख्या अधिक होने के चलते लगातार गेट बंद रहता है। एक टेªन के आने जाने और गेट से गुजरने में 10 से 12 मिनिट तक गेट बंद रहता है। रेल लाईन मेंटनेंस, सिग्नल, ब्रीज, इलेक्ट्रानिक सहित अन्य कार्यो के लिए भी गेट बंद रहता है। वर्तमान मे ग्रीष्मकाल मे टेªनो की संख्या बढ जाती है, ऐसी स्थिति मे गेट बंद होने का क्रम भी बढ जाता है।
गेट से जुडे 6 मार्गो पर लग जाता है जाम
रेल्वे गेट से मुख्य मार्ग, सब्जी मंडी मार्ग, बस स्टेंड मार्ग, गुरूद्वारा मार्ग, किल्लौद मुख्य मार्ग, शीतला माता मंदिर मार्ग एवं चैकडी मार्ग प्रत्यक्ष रूप से जुडे हुए है। जहां पर दिन भी एक समान यातायात रहता हैै। वही एक ओर गांधी चैक तो दूसरी ओर मुख्य चैराहा है, जो नगर के अतिव्यस्तम क्षैत्र है। ऐसी स्थिति मे रेल्वे गेट बंद होने पर इन सभी मार्गो पर वाहनो की लंबी कतार लग जाती है। जहां से पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। कई बार स्कूली बच्चे भी जाम मे फंसे रहते है।
प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा हरदा में
हरदा। जिला प्रभारी मंत्री एवं म.प्र. सरकार के कैबिनेट मंत्री ,जनसम्पर्क, विधि-विधायी कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा का आज सोमवार हरदा आयेंगे व 4.00 बजे कलेक्टर कार्यालय हरदा में पत्रकारों से चर्चा करेंगे।updatempcg.com
You must be logged in to post a comment.