• पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का आरोप
भोपाल, 25 जून, 2019/UPDATE
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा है कि भाजपा के नेता रामलाल का मध्यप्रदेश की चुनी हुई सरकार के बारे में मीडिया में प्रकाशित बयान से जाहिर है कि केन्द्र सरकार सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र रच रही है।
श्री अजय सिंह ने कहा कि भाजपा तोड़-फोड़ की राजनीति और षडयंत्र करने में विश्वास रखती है। प्रजातंत्र में भाजपा का विश्वास नही है। उन्होंने कहा कि पन्द्रह साल तक भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को खोखला कर दिया। सरकारी धन का जितना दुरूपयोग भाजपा ने किया है उसे अब पूरा देश जान गया है कि कैसे भाजपा ने अपने संगठनों को लाभ पहुँचाया । अब जनता का फैसला बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और सरकार को अस्थिर करने के गैरसंवैधानिक तरीके अपनाने पर उतारू हो गई है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने भाजपा नेता रामलाल के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से पार्टी का महत्व स्पष्ट करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि अनैतिक हथकंडों से सत्ता पाने में माहिर भाजपा के आँखों की किरकिरी कांग्रेस शासित राज्य बने हुए हैं। श्री अजय सिंह ने कहा कि जनता के बीच अब भाजपा के हथकंडे जाहिर हो गये हैं। जनता को भी भाजपा के हथकंडों और झूठ फैलाने की मशीनरी से सावधान रहना होगा।updatempcg.com
You must be logged in to post a comment.