पहले से कहीं और ज्यादा ‘सोशल’ हो गई सरकार

खरगोन 05 जुलाई 2019/ मप्र शासन की महत्वकांक्षी योजनाएं और जानकारियों सहित जिला प्रशासन की गतिविधियां समाचार पत्रों के माध्यम से तो नागरिकों को पता चलता ही है। अब इनकी जानकारियां व गतिविधियों सोशल मीडिया के माध्यम से हाथों तक तत्काल पहुंच रही है।

शासन व प्रशासन मंशानुरूप संचालित योजनाएं एवं हर एक गतिविधियां आम नागरिकों तक पहुंचे। साथ ही उन्हें यह भी पता चला कि शासन व प्रशासन ने उनके लिए कैसी योजनाएं क्रियांवित कर रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा गत 1 अप्रैल 2018 से सोशल मीडिया का कार्य प्रारंभ किया है। इनमें ट्वीटर और फेसबुक एप्प को शामिल किया गया है। इनके द्वारा शासन व प्रशासन के द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों को त्वरित रूप से अपलोड़ किया जाता है, जो हर व्यक्ति तक आसानी से पहुंचती है। वहीं सोशल मीडिया से यह भी आसानी होती है, इधर मुख्यमंत्री या मंत्रियों द्वारा कोई घोषणा की गई और वह तत्काल नागरिकों तक पहुंच जाती है। जनसंपर्क माध्यम द्वारा यह प्रारंभ करने का उद्देश्य समय की परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है।

सोशल मीडिया में खरगोन जनसंपर्क भी पीछे नहीं

शासन की योजनाओं व प्रशासन की गतिविधियों को आम नागरिकों से तत्काल अवगत कराने में खरगोन का जनसंपर्क विभाग भी पीछे नहीं है। विभाग द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीटर, फेसबुक और व्हॉट्सअप के माध्यम से आम नागरिकों को तत्काल मप्र शासन की योजनाओं व प्रशासन की गतिविधियों से अवगत करा रहा है। खरगोन जनसंपर्क विभाग द्वारा भी1 अप्रैल से सोशल मीडिया की गतिविधियों को प्रारंभ किया था। 30 जून 2019 तक की स्थिति में ट्वीटर पर 1626 फालोअर्स है। वहीं इस पर अब तक 11200 ट्वीट किए गए है। महत्वपूर्ण यह है कि सभी फालोअर्स ने हर पोस्ट को खूब पसंद किया है। विभाग के ट्वीटर अकाउंट को अब तक 9 लाख 81 हजार 381इंप्रेशन मिले है। इसके अलावा फेसबुक पर3148 लाईक, 3214 फॉलोअर्स, 7 लाख से अधिक रिच है। खरगोन जनसंपर्क द्वारा 1अप्रैल 2019 से इंस्ट्राग्राम एप्प भी प्रारंभ किया है। इसके माध्यम से भी आम नागरिकों को जानकारियां एवं गतिविधियों से अवगत कराया जा रहा है।

विधानसभा व लोकसभा में भी प्रदान की राउंडवार जानकारी

खरगोन जनसंपर्क विभाग द्वारा गत विधानसभा 2018 एवं लोकसभा निर्वाचन 2019 में फेसबुक, ट्वीटर एवं व्हॉट्सअप के माध्यम से तत्काल राउंडवार जानकारियां प्रदान की गई। साथ ही परिणामों की भी जानकारियों से यूजर्स (आम नागरिकों) को अवगत कराया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा विधानसभा 2018 और लोकसभा 2019 में सोशल मीडिया पर सराहनीय कार्य करने पर जनसंपक विभाग के आयुक्त श्री पी. नरहरि द्वारा सराहना की गई।updatempcg.com

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief