
• सुनील मालाकार की रिपोर्ट
हरदा UPDATE/दैनिक जयहिन्द न्यूज़ भोपाल। जिले के ग्राम छिदगांव तमोली में प्रेरक अनिल मल्हारे द्वारा लेपटॉप के द्वारा 60 वर्ष तक की बुजुर्ग महिलाओं को हिंदी पढ़ना, लिखना व लैपटॉप चलाना सिखाया गया। डिजिटल पढ़ाई में लैपटॉप में वीडियो दिखाकर महिलाओ को अनार, आम दिखाकर अक्षर ज्ञान कराया गया। वीडियो देखने के साथ-साथ सुनाई भी देता है, जिससे महिलाएं जल्दी समझ जाती हैं। साथ ही अधिक समय तक याद भी रखती हैं। प्रेरक अनिल मल्हारे ने 70 महिलाओ को तीन महीने पढ़ाया। फिर अगले बैच में 70 महिलाओं को पढ़ना, लिखना सिखाया। प्रतिदिन तीन घण्टे 6 माह तक क्लास लगाकर पढ़ना, लिखना सिखाया गया। प्रतिदिन तीन घंटे में तीन बैच। तीनों बेच में 24 महिलाओं को पढ़ना, लिखना सिखाया गया। ऐसे 6 माह में 170 महिलाओं को प्रेरक अनिल मल्हारे ने निःशुल्क पढ़ना, लिखना, लेपटॉप चलाना, अपना व परिवार का नाम लिखना सिखाया गया। साथ ही परिवार का मोबाइल नंबर याद करना और मोबाइल चलाना भी सिखाया गया व बैंक पर्ची भरना सहित अन्य गतिविधियां सिखाई गई। वहीं महिलाओं को अब स्व सहायता समूह से जोडा़ गया जिसमे़ महिलाए अब स्वयं अपना हिसाब करती हैं। साथ ही अब अगूंठा नहीं लगातीं, हस्ताक्षर करतीं हैं। इनमें बहुत सी महिलाएं दिन में मजदूर करती थीं और रात को पढ़ने आती थीं। इस प्रकार से 6 माह में 170 महिलाओं को प्रेरक ने निःशुल्क शिक्षित किया।
लोकचित्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश

हरदा दैनिक जयहिन्द न्यूज़। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोकचित्र से स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत लोकचित्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ लोकेश कुमार ने बताया कि आपके आसपास कचरा न फैलाये, ग्राम को साफ स्वच्छ रखें, डस्टबिन का उपयोग करें। UPDATEMPCG/Bhopal
You must be logged in to post a comment.