Watch “अरुण यादव का सरकार पर हमला…समर्थन मूल्य नही मिल रहा है उपज पर” on YouTube

https://youtu.be/cn47753qxwY

– पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर वार
– अरुण यादव ने कहा मप्र में चल रहा है जंगलराज
– यादव बोले – मध्यप्रदेश में किसानों के साथ हो रही लूट।
– अरुण यादव ने कहा चुनाव पर तैयारी कर रहा है संगठन
खंडवा Update News Network.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव जी बुधवार को अपने एक दिवसीय प्रवास् पर खंडवा पहुचे उन्होंने शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। खंडवा प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश में जंगलराज चल रहा है। कानून व्यवस्था ताक पर रखकर नेताओं के इशारे पर पुलिस काम कर रही है।
    मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि खंडवा पहुंचे पूर्व मंत्री अरुण यादव ने युवा नेता सुनील आर्य के कार्यालय पर मीडिया से चर्चा में कहा कि न केवल मध्य प्रदेश में जंगलराज नही है बल्कि किसानों के साथ भी लूट मची हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने उपज की खरीदी के लिए जो दरें तय की है उससे कम एमएसपी पर गेहूं और चना खरीदा जा रहा है। साथ ही किसानों को बारदानों के नाम पर 700 ग्राम से अधिक अनाज लिया जा रहा है। जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर मध्यप्रदेश में ₹3000 प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे। अरुण यादव ने चुनाव को लेकर कहा कि संगठन अपने मिशन पर है और प्रदेश में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply