मध्यभारत की विशाल तिरंगा यात्रा, 25 हजार वाहनों के साथ विधायक रामेश्वर शर्मा कोलार से संत नगर तक निकालेंगे यात्रा

विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया मार्ग का निरीक्षण, जोरदार तैयारियाँ, 500 से अधिक मंचों से स्वागत होगा

भोपाल UPDATE. हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में मध्यभारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह यात्रा भोपाल के कोलार से प्रारंभ होकर संत नगर तक जाएगी। यात्रा में 25 हजार से अधिक वाहनों के साथ हजारों की संख्या में नागरिक सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के आह्वान को लेकर यात्रा को भव्य स्वरुप दिया गया है। भोपाल के कोने-कोने में यात्रा के बैनर पोस्टर लगे हैं। यात्रा के सड़क मार्ग को तिरंगे के रंगो से सजाया गया है। आयोजनकर्ता विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के जिला पुलिस, निगम प्रशासन और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर निर्देश दिये थे। तिरंगा यात्रा में सम्मिलित देशभक्तों के स्वागत एवं सुविधा के लिये स्वागत मंचों की व्यवस्था की गई है। यात्रा 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी। गौरतलब है कि 14 अगस्त को अखंड भारत स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा प्रतिवर्ष विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।

मार्ग में भव्य स्वागत की तैयारियाँ

विधायक रामेश्वर शर्मा की तिरंगा यात्रा को लेकर लगभग एक महीने से तैयारियां चल रही थी। यात्रा का मार्ग लंबा होने के कारण श्री शर्मा ने प्रबंधन को लेकर कई बैठकों के माध्यम से हजारों कार्यकर्ताओं को व्यवस्था में लगाया है। यात्रा के स्वागत के लिये मार्ग में 500 मंच बनाए जाएंगे जिनके माध्यम से स्थानीय नागरिकों देशभक्ति से सराबोर युवकों का फूल बरसा कर स्वागत करेंगे। इस मंचों पर यात्रा में सम्मिलित नागरिकों की सुविधा सामग्री के लिए भी कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी।

ये होगा यात्रा का रूट

मध्यभारत की यह विशाल तिरंगा यात्रा हुजूर विधानसभा के कोलार क्षेत्र में मदर टेरेसा स्कूल से प्रारंभ होकर डी मार्ट चौराहा, सर्वधर्म चौराहा, चुनाभट्टी चौराहा, कोलार तिराहा, एमएसीटी चौराहा, माता मंदिर चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहा (पॉलिटेक्निक), कमला पार्क, वीआईपी रोड, लालघाटी होते हुए संत हिरदाराम नगर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय गल्ला मंडी भैंसा खेड़ी तक जाएगी। विधायक शर्मा ने रविवार को यात्रा के प्रारंभ स्थल, यात्रा मार्ग और समापन स्थल का दौरा कर निरीक्षण भी किया।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief