भाजपा के चार चेहरे हैं बनावटी, दिखावटी, मिलावटी और सजावटी भाजपा : कमलनाथ

भोपाल में आयोजित जन आक्रोश यात्रा की पत्रकार वार्ता में पीसीसी अध्यक्ष श्री कमलनाथ का बयान

मध्य प्रदेश कृषि प्रधान राज्य है और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ग्रामीण भारत पर विशेष ध्यान दिया है : कमलनाथ

कांग्रेस पार्टी का पहला चुनाव चिन्ह दो बैलों की जोड़ी और दूसरा चुनाव चिन्ह गाय बछड़ा था जो भारत के ग्रामीण समाज से जुड़ाव का प्रतीक है : कमलनाथ
भोपाल 16 सितंबर 2023
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज भोपाल में कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भर में निकाली जा रही 7 जन आक्रोश यात्राओं का प्रोग्राम जारी करते समय आयोजित पत्रकार वार्ता में यह वक्तव्य दिया। यह यात्राएं 19 सितंबर से शुरू हो रही हैं और करीब 12000 किलोमीटर का सफर पूरा करेंगी।
श्री कमलनाथ ने कहा:
मीडिया का डिपार्टमेंट मैंने शिवराज सिंह चौहान के ऊपर छोड़ा हुआ है। मैं क़ाम करने की राजनीति में विश्वास रखता हूं। रणदीप सिंह सुरजेवाला जी बड़ी मेहनत से लगे हुए हैं। यह चुनाव का पूरा समय यहां पर देंगे, इससे मुझे बड़ी राहत मिलेगी।
आज मध्य प्रदेश की तस्वीर आपके सामने हैं। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी चुनौती है बेरोजगार नौजवान। यही नौजवान भविष्य में मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे। अगर इनका भविष्य खराब किया जाता है तो कैसे मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे।
कई नौजवान इंटरव्यू में फेल हो जाते हैं क्योंकि उन्हें इंटरव्यू देने की ट्रेनिंग नहीं है। इंटरव्यू देने की भी एक स्किल होती है। इंटरव्यू देने के लिए ट्रेनिंग होती है। हमें इस तरह की सोच की आवश्यकता है। छात्र अपना रिज्यूम लिखना तक नहीं जानते हैं।
मध्य प्रदेश एक ग्रामीण प्रदेश है हमारे प्रदेश की 70% अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र पर आधारित है। हमारे प्रदेश की इकोनॉमी आर्थिक गतिविधि से चलती है। कांग्रेस ने इस बात को सबसे पहले पहचाना था। 1947 से लेकर 1969 तक कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह दो बैलों की जोड़ी था। 1969 से 1977 तक कांग्रेस पार्टी का चुनाव गाय बछड़ा रहा। उसके बाद हमने हाथ का पंजा अपना चुनाव चिन्ह बनाया। दो बैलों की जोड़ी मतलब खेती किसानी गाय बछड़ा मतलब गौ माता, हमारी ग्रामीण भारत की संस्कृति। आज का हमारा जो चुनाव चिन्ह है हाथ का पंजा, यह राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को अपने 15 साल के मुख्यमंत्री के नाम पर वोट मांगने पर शर्म क्यों आ रही है? 15 साल के इतिहास में भाजपा की पोल खुल चुकी है। 18 साल के मुख्यमंत्री के नाम पर तो आपको वोट मांगने चाहिए लेकिन आप शरमा रहे हैं। बाहर से नेता लाने की आवश्यकता भाजपा को क्यों पड़ी?
भाजपा के चार नए चेहरे हैं बनावटी दिखावटी मिलावटी और सजावटी भाजपा। यह इनका चेहरा है। मेरा और कांग्रेस पार्टी दोनों का मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा विश्वास है।
यह चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का है। मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। शिवराज सरकार में मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का एक सिस्टम बन गया है।
भाजपा जो गुमराह करने की ध्यान मोड़ने की दबाने डराने और छुपाने की राजनीति करती है, उससे जनता को सावधान करें और सही मुद्दों की तरफ जनता का ध्यान आकर्षित करें यही हमारी जन आक्रोश यात्रा का उद्देश्य है।
मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार में राशन में घोटाला खाद बीज में घोटाला भर्ती में घोटाला जहां देखो घोटाला। क्या हमारे प्रदेश की जनता अंधी है। इसलिए मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा विश्वास है कि वे मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेंगे।

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं का रूट प्लान। यात्राएँ 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी से प्रारंभ होंगी।

Route: 1
Sheopur
Vijaypur
Sabalgarh
Joura
Sumaoli
Morena
Dimani
Ambah
Ater
Bhind
Lahar
Mehgaon
Gohad
Gwalior Rural
Gwalior
Gwalior East
Gwalior South
Bhitarwar
Dabra
Sewda
Bhander
Datia
Karera
Pohari
Shivpuri
Kolaras
Pichhore
Chanderi
Mungaoli
Ashok Nagar
Guna
Bamori
Raghogarh
Chachauda
Biaora
Rajgarh

Route: 2

Jabera
Damoh
Pathariya
Hatta
Pawai
Gunnaur
Chandala
Rajnagar
Maharajpur
Chatarpur
Bijawar
Bada Malhara
Khargapur
Jatara
Prithvipur
Niwari
Tikamgadh
Banda
Rehli
Devri
Surkhi
Sagar
Naryauli
Khurai
Bina
Kurwai
Sironj
Shamsabad
Basoda
Vidisha
Sanchi
Huzur

Route: 3

Chitrangi
Sihawal
Singrauli
Devsar
Dhauhani
Jaitpur
Kotma
Anuppur
Pushprajgarh
Dindori
Bichhiya
Baihar
Lanji
Balaghat
Warseoni
Katangi
Paraswada
Mandla
Niwas
Shahpura
Jaisinghnagar
Beohari
Amarpatan
Maihar
Rampur Baghelan
Satna
Nagod
Raigaon
Chitrakoot
Panna

Route: 4

Semariya
Sirmour
Teonthar
Mauganj
Deotalab
Mangawan
Rewa
Gurh
Churhat
Sidhi
Manpur
Bandhavgarh
Barwara
Vijayraghavgarh
Murwara
Bahoriband
Patan
Sihora
Panagar
Jabalpur East
Jabalpur North
Jabalpur Cantt
Jabalpur West
Bargi
Gotegaon
Narsinghpur
Tendukheda
Gadarwara
Udaipura
Bhojpur
Silwani

Route:5

Harda
Timarni
Bhainsdehi
Betul
Ghoradongri
Amla
Multai
Pandhurna
Parasia
Chhindwara
Saunsar
Chourai
Seoni
Barghat
Keolari
Lakhanadon
Amarwara
Junnardeo
Pipariya
Sohagpur
Seoni Malwa
Hoshangabad

Route: 6

Khargone
Bhikangaon
Burhanpur
Nepanagar
Bhagwanpura
Sendhwa (S.T.)
Pansemal (S.T.)
Rajpur (S.T.)
Barwani (S.T.)
Kukshi
Alirajpur
Jobat
Jhabua
Thandla
Petlawad
Badnawar
Dhar
Sardarpura
Gandhwani
Manawar
Dharampuri
Maheshwar
Kasrawad
Badwaha
Pandhana
Khandwa
Harsud
Mandhata
Khategaon
Bagli
Hatpiplya
Dewas
Sonkatch

Route: 7

Mandsaur
Malhargarh
Neemuch
Jawad
Manasa
Garoth
Suwasara
Alote
Jaora
Sailana
Ratlam Rural
Ratlam City
Nagada – Khacharod
Badnagar
Depalpur
Rau
Mhow
Sanwer
Ujjain South
Ujjain North
Ghatiya
Mahidpur
Tarana
Shajapur
Agar
Susner
Khilchipur
Sarangpur
Narsinghgarh
Berasia
Sehore
Kalapipal
Shujalpur
Ashta
Budhni
Ichhawar

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief