संत नगर से आरके हिमथानी

सरलता संत का आभूषण है — आचार्य कृपाशंकर जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन संत लाल साईं जी, विधायक सबनानी महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्यजन हुए शामिल


आरके हिमथानी
जय हिंद न्यूज
संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) स्थित ओल्ड डेयरी फार्म मैदान में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या कथा श्रवण के लिए उमड़ी। कथा वाचक आचार्य श्री कृपाशंकर जी महाराज ने अपने प्रेरक प्रवचनों में कहा कि सरलता ही संत का सच्चा आभूषण होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में संतों के बताए मार्ग पर चलकर धर्म, भक्ति और सदाचार को अपनाना चाहिए। कथा के दौरान आचार्य श्री ने कहा कि जैसी दृष्टि होती है वैसी ही सृष्टि दिखाई देती है। यदि मनुष्य अपनी सोच सकारात्मक रखे तो जीवन में सुख और शांति का अनुभव करता है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान किसी का उधार नहीं रखते, जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भक्ति करता है, प्रभु उसे अवश्य फल देते हैं। आचार्य श्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो प्राप्त है वही पर्याप्त है, जीवन में संतोष का भाव रखना चाहिए। परिवार में एक-दूसरे के दोष देखने से विघटन पैदा होता है, इसलिए परिवार में प्रेम, सद्भाव और विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। इस अवसर पर वेदांत संत लाल साईं जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजक राजपूत परिवार को साधुवाद देते हुए कहा कि इस पावन कथा का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। इस कथा से वातावरण पावन हो गया है। लाल साईं जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने बड़ी श्रद्धा के साथ कथा का अमृत पान किया है। कथा का श्रवण करने से मनुष्य पुण्य का भागी बनता है। आपने जो आज इस कथा के माध्यम से पुण्य अर्जित किया है, उसका थोड़ा सा भाग मुझे भी दे देना ताकि मैं अपनी साधना को आगे बढ़ा सकूं। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक संस्था मातृभूमि के अध्यक्ष राहुल राजपूत तथा माखन सिंह राजपूत हैं, जिनके नेतृत्व में आयोजन समिति द्वारा कथा का सफल संचालन किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply