Big Update : गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च… मुकेश जायसवाल

भोपाल/खरगोन। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
राज्य सरकार इस वर्ष गेहूं खरीदी पर ₹40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस प्रदान करेगी।
गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च की जा रही है।
उड़द खरीदी पर ₹600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा की गई है। किसान उड़द लगाएं, ताकि ठीक से उनको इस बोनस का लाभ मिले और अगली फसल की तैयारी भी हो जाए।
किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदान की जाएगी ताकि रात के समय बिजली से सिंचाई के कारण होने वाले संकटों से बचा सके। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री ने निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित बैठक मैं यह विचार व्यक्त किये ।

सरकार तक इन्होंने भी पहुंचाई किसानों की बात
(1) हमारे द्वारा शासन को अवगत करवा दिया गया है कि सर्वर की समस्या को लेकर पंजीयन की तारीख बढ़ाई जाये —- एचएस मुवेल जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ( D S O)
(2) पंजीयन की तारीख बढ़ेगी मेरे द्वारा भोपाल बात की गई ताकि किसानों की फसल का पंजीयन हो सके जल्द ही इसका आदेश जारी किया जाएगा— श्रीमती भव्या मित्तल कलेक्टर खरगोन

सबसे पहले जयहिंद न्यूज़

मुकेश जायसवाल खरगोन।

जयहिंद न्यूज़ भोपाल। मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य पर पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च  तक किया जाना है। इसके अलावा, चना और मसूर के लिए पंजीयन 20 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक किया जा सकता है। सर्वर डाउन होने की समस्या के कारण सरकार बढ़ा सकती है तारीख, आज या कल जारी हो सकते हैं आदेश : सूत्र

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

1 Comment

Leave a Reply