
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की जनता के हृदय में वास करते हैं। इसके पीछे जो बड़ा कारण है वह यह कि उनमें जनसेवा की भावना कूट-कूटकर भरी है। वे गरीब, पिछड़ों को उनके अधिकार दिलाकर समाज की मुख्यधारा में साथ लाने का प्रयास करते हैं। उनकी इस प्रतिभा को पार्टी भी स्वीकारती है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व लगातार उनकी काबिलियत, लोकप्रियता और अनुभवों का सदुपयोग संपूर्ण देश में ले रहा है। मध्यप्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में उन्हें प्रचार और पार्टी का जनाधार बढाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। खास बात यह है कि अब तक जिन राज्यों में पार्टी ने शिवराज सिंह को जिम्मेदारी देकर भेजा है वहां भाजपा जीती है या फिर मतों का प्रतिशत बढ़ा है। आम जनता की चिंता करना और उनकी समस्याओं को दूर करना शिवराज जी मन को भाता है। उनकी योजनाओं में इसकी झलक साफ दिखती है। उनकी यही प्रतिभा आज पूरे राष्ट्रीय फलक पर छाई हुई हैं और पूरे देश में इसकी चर्चा होती है। कई प्रदेशों सहित केंद्र की सरकार द्वारा इनको अपनाया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी में केंद्रीय पदाधिकारी के रूप में कई वर्षों तक पार्टी की सेवा की है। वे लंबे समय तक सांसद भी रहे और अब प्रदेश के चार बार के मुख्यमंत्री के रूप में वे प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। यह सब अनुभव उनको एक महान नेता के रूप में स्थापित करते हैं। आज हर वर्ग में सीएम शिवराज सिंह चौहान लोकप्रिय हैं। साथ ही पिछड़े वर्ग के लिए किए गए उनके कार्य एवं योजनाएं उन्हें कहीं ना कहीं एक संपूर्ण नेता के रूप में स्थापित करता है। उनकी यह कार्यशैली और सबके प्रति समन्वय की भावना भाजपा के नीति निर्धारकों के मन मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ रहा है। इसीलिए लगातार केंद्रीय नेतृत्व उन्हें अन्य प्रदेशों में पार्टी के स्टार के रूप में भेजता रहा है। भाजपा में हमेशा से यह देखा गया है कि जो वर्तमान नेतृत्व कार्य कर रहा है उसी के साथ भविष्य का नेतृत्व गढ़ा जाता है। शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए इस पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि भविष्य में जल्द ही केंद्रीय फलक पर शिवराज सिंह चौहान नजर आएंगे। यह उनकी मेहनत पार्टी के प्रति समर्पण और जनता जनार्दन की सेवा का परिणाम होगा। हमें गौरव होता है कि पूर्व में माननीय अटल बिहारी वाजपेई ने जिस तरह से पूरे देश में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया, उसी तरह शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश का मान पूरे देश में बढ़ाएंगे। अटल जी की भाषण शैली के मुरीद पूरी देश की जनता के साथ विपक्ष के नेता भी होते थे। यही सब गुण सीएम शिवराज सिंह चौहान में नजर आते हैं। देश का ऐसा कोई कोना नहीं होगा जहां शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता नहीं पहुंची हो। पूरब से लेकर पश्चिम तक उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर तरफ जिस तरह से उनको सुनने के लिए जनता की भीड़ उमड़ती है इससे केंद्रीय नेतृत्व का विश्वास शिवराज सिंह चौहान पर और दृढ़ और पक्का हो रहा है। हम सब यह भी जानते हैं कि जनता का प्रेम और विश्वास ही किसी नेता को संपूर्ण नेता बनाता है। यह सब शिवराज सिंह चौहान के साथ हमेशा रहा है कि उनकी ईमानदारी जनता के प्रति समर्पण और अंतिम व्यक्ति की चिंता उसके उत्थान की तड़प उनको बिरला और संपूर्ण जनसेवक, नेता बनाती है।
समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता की
जहां तक मध्यप्रदेश की बात है शिवराज सिंह चौहान के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में जनता रूपी भगवान की उनकी सेवा का फल आज दिखाई देने लगा है। शिवराज जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को प्रतिपादित करते हुए प्रदेश के हर वर्ग की चिंता की है। खास तौर पर अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे इसकी चिंता की और उनके कल्याणार्थ योजनाएं लागू की। आज इन योजनाओं का फल साफ दिखाई देने लगा है।
हर वर्ग के उत्थान के लिए बनाई योजनाएं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने हर वर्ग और समाज की पंचायतें मुख्यमंत्री निवास पर बुलाई। उनकी समस्याओं को सुना और उनके जीवन स्तर को कैसे खुशहाल बनाया जाए इसके लिए योजनाएं बनाई। यही वजह है कि आज हर वर्ग मध्यप्रदेश में खुशहाल है। गांव, गरीब, किसान, युवा, बहन-बेटियों, पिछड़ों, अनुसूचित जाति, जनजाति व वनवासी बंधुओं का सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
समर्पण और रिश्तों की डोर ने बनाया जनप्रिय
प्रदेश की जनता के प्रति समर्पण और रिश्तों की डोर ने आज शिवराज सिंह चौहान को इतना लोकप्रिय बना दिया है। उनकी लोकप्रियता का पैमाना ये है कि जनता उन्हें पांव-पांव वाले भैया के नाम से जानती है। आज वे लाखों बहनों के भाई हैं, लाखों युवाओं के मामा हैं, उनके भाषण में हमेशा भांजे भांजियों के लिए संबोधन होता है। वे किसी भी सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से करते हैं। यही नहीं उनके द्वारा आरंभ की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। मुख्यमंत्री ने अपनी लाखों बहनों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई ऐसी योजनाएं बनाई है जिन्हें अन्य राज्यों ने भी अपनाया है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि भाजपा में शिवराज जैसा जनकल्याण के प्रति समर्पित नेता दूसरा नहीं है।