

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वैसे तो आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने के लिए दिन-रात जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। विकास की गंगा प्रदेश के चार ओर बहती रहे, इसके लिए अनेकों योजनाएं बनाकर, उन पर लगातार द्रुत गति से काम किया जा रहा है। सीएम के अथक प्रयासों की वजह से अब मध्यप्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र भी पिछड़ेपन की पहचान से निजात पाकर अपने पुराने परम वैभव को स्थापित करेगा। दरअसल मुख्यमंत्री काफी समय से इसके लिए प्रयासरत थे और हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बुंदेलखंड को अब तक का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय बजट में केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। अब बुंदेलखंड में पानी की कमी के कारण सूखा नहीं रहेगा बल्कि हरियाली-खुशहाली से समृद्ध होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय बजट से मिली इस बड़ी परियोजना की स्वीकृति मध्य प्रदेश के लोगों के लिए उन्नति की अवसर प्रदान करेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास के नए नए आयाम स्थापित हो सकेंगे।
900 करोड़ का बड़ा बजट मिला
44605 करोड़ रुपये की बेतवा केन लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तरप्रदेश के हिस्सा भी समृद्ध होगा। केंद्रीय बजट में केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपए मध्यप्रदेश को दिए गए है। इसके साथ ही केन बेतवा परियोजना अब जल्द साकार रूप लेगी। यह सब संभव हो पाया है प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान की वजह से। वे लंबे समय से इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों से निरंतर संपर्क कर इसे स्वीकृत कराने हेतु प्रयास कर रहे थे। उनके प्रयास कल रंग लाए और अब लंबे समय से पानी की कमी से जूझ रहा बुंदेलखंड क्षेत्र अब हरियाली और खुशहाली से भरपूर होगा। सूखी धरती को पानी मिलेगा तो किसान की फसलें भी लहलहाएंगी और किसान समृद्ध बनेंगे। इस परियोजना से मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी पन्ना, सागर, दमोह, रायसेन, शिवपुरी विदिशा और दतिया में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि के रकवे में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही इस परियोजना से मध्य प्रदेश के लगभग 41लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा। इस बहुउद्देशीय परियोजना से जल संरक्षण के साथ ही 103 मेगावाट जल विद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा। सही मायनों में देखें तो प्रधानमंत्री एवं मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन बेतवा परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड के क्षेत्र के विकास के नए दरवाजे खोल दिए हैं। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साधुवाद के पात्र हैं। विदित हो कि देश में लंबे समय तक राज्य करने वाली कांग्रेस पार्टी ने बुंदेलखंड की जनता को सिर्फ सपने दिखाने का काम किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा नदी जोड़ों अभियान का जो सपना देखा गया था उसे देश के प्रधानमंत्री परम सम्माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूरा किया गया है। केन बेतवा के बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट के मूर्त रूप लेने की शुरुआत हुई है। समूचे बुंदेलखंड की जनता आज देश के प्रधानमंत्री एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हृदय की गहराइयों से प्रशंसा कर रही है। साथ ही इस क्षेत्र के जनमानस को यह लगनी लगा है कि अब उनकी आने वाली पीढ़ी का जीवन भी सुधर जाएगा। बुंदेलखंड की तरक्की अब निश्चित और सुनिश्चित हो गई। अब बुंदेलखंड में और तेजी से विकास होगा। ऐसे में यह कहावत कि शिवराज है तो सब संभव है फिर सत्य साबित हुई।
बुंदेलखंड में फिर लौटेगा परम वैभव
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का इतिहास समृद्ध शाली और परम वैभव का रहा है। यहां की भूमि पर अनेकों विद्वानों ने जन्म लिया है। महान विद्वान चाणक्य भी इसी धरती पर पैदा हुए। लेकिन पिछले कई वर्षों से पानी की कमी और अन्य कारणों से यह क्षेत्र पिछड़ेपन की चपेट में आ गया था। यह क्षेत्र अब अपने पुराने परम वैभव को स्थापित करने के लिए खड़ा हुआ है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अथक प्रयासों से यह सब संभव हुआ है। यही वजह है कि क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री को बार-बार धन्यवाद कह रही है।