देश के महानायक पीएम मोदी के सपने को साकार कर रहे शिवराज : राकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के प्रत्येक कौने तक विकास की गंगा बहाने के लिए जी-जान से जुटे हैं। दरअसल सीएम शिवराज जी देश के महानायक प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार के रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का अगर सही क्रियान्वयन देखना है तो मध्यप्रदेश से अच्छा उदाहरण कोई और नहीं हो सकता। यहां गरीब, ग्रामीण, किसान- कामगार, युवा-आदिवासी, महिला व भांजे भांजियों के उत्तरोत्तर विकास के लिए सरकार संकल्प के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। इस बात का प्रमाण यह है कि समय समय पर विभिन्न समाज और वर्गों के लोग खुद मुख्यमंत्री शिवराज जी का आभार, सम्मान करके यह जता देते हैं कि आज जो भी सरकारी लाभ वे प्राप्त कर रहे है यह सब उनकी कृपा से संभव हो पा रहा है। वरना तो कांग्रेस के राज्य में सिर्फ जनता को धोखा ही मिला है। कांग्रेस ने हमेशा जनता को वोट बैंक मानकर उसका इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ चुनाव में वोट हासिल करने के लिए किया है। बहरहाल, जनता अब सब समझ चुकी है। यही वजह है कि अब केंद्र सहित कई राज्यों से जनता ने कांग्रेस को घर बैठा दिया है। वहीं जनकल्याण के लिए सतत काम करने वाली भाजपा अब तेजी से जनता का विश्वास जीतकर आगे बढ़ रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश के साथ ही चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनवाकर जनता ने दे दिया है। साथ ही यह भी संदेश जनता ने दिया है कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के कुशल और सक्षम हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित है।

शिवराज है तो सब संभव है

केंद्र सरकार की हर गांव के हर घर में स्वच्छ जल पहुंचे, योजना हर वर्ग में सराही जा रही है। बता दें कि हर घर जल, जल जीवन मिशन में मध्य प्रदेश ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। 20 माह कोरोना कॉल में भी मध्यप्रदेश में 4 हजार 92 गांव के 100 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचा है। 18 लाख से बढ़कर 47.27 लाख से अधिक परिवारों को घर में नल से जल उपलब्ध कराया गया है। यह सब संभव हो पाया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लगातार मॉनिटरिंग के कारण। पिछले कुछ समय से लगातार मुख्यमंत्री विभागीय समीक्षा करते हैं। इसके अच्छे परिणाम सबके सामने हैं। कोरोना काल में प्रधानमंत्री की मंशानुरूप वैक्सीन महाअभियान चलाया गया। इसमें मध्यप्रदेश द्वारा वैक्सीनेशन का रिकार्ड बनाया गया। देश में कहीं ना कहीं मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अथक प्रयास है। उनकी मेहनत रंग लाई है। आज गांव गांव में हर घर जल, जल जीवन मिशन मध्य प्रदेश की शानदार उपलब्धियों के गुणगान कर रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी जनता रूपी भगवान की सेवा की तड़प या भूख दिखाई देती है। उसी के परिणाम है कि जनता रूपी भगवान तक सरकार की योजनाएं 100% पहुंच रही है। देश के प्रधानमंत्री हमेशा मध्य प्रदेश की तारीफ विभिन्न मंचों पर करते हैं। देश के प्रधानमंत्री की तारीफ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में एक नई ऊर्जा भर देती है और वे दोगुने उत्साह से कार्य में जुट जाते हैं। यही वजह है कि मध्यप्रदेश की जनता बार-बार कहती है कि मप्र में शिवराज है तो सब संभव है।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply