शिवराज जी ने सही तो कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए……¤ राकेश शर्मा

दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूरे हुए हैं। वह न्यू इंडिया के शिल्पकार हैं। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि वह भारत के लिए ईश्वर के वरदान है। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल त्रिवेणी संगम है। महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना पूरा करने का बीड़ा देश में पहली बार नरेंद्र मोदी ने उठाया, जो आज साकार हो रहा है। सुभाष चंद्र बोस ने जिस तरह से देश को आजाद करने के लिए एक सेना का गठन किया था। उसी तरह आज देश की सेना को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं मोदी जी। सरदार पटेल ने पूरे भारत को एक करने का काम किया। उसी तरह आज मोदी जी पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधे हुए है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को पूरी तरह से भारत से जोड़कर वहां एक प्रधान एक संविधान लागू करवा कर दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाया। एक नया इतिहास नरेंद्र मोदी ने रचा है। आज पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बड़ा, साथ ही मोदी जी ने सारे विश्व के देशों को भारत से जोड़ दिया। आज भारत किसी देश में जाता है तो मांगता नहीं देना चाहता है। रूस से आज हम डॉलर में नहीं रूबल में कच्चा तेल ले रहे हैं। भारतीय राजनीति के एजेंडे को विकास और सुशासन से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जोड़ा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लोगों का सशक्तिकरण, करप्शन का खात्मा और आतंकवाद की विदाई हुई है। आज लोगों में यह विश्वास पैदा हो रहा है कि हमारा विकास हो रहा है और हमारा देश मजबूत हो रहा है। यह सब संभव हो पाया करिश्माई नेतृत्व नरेंद्र मोदी जी के कारण। उनके नेतृत्व का डंका विश्व में बज रहा है पर इस बात पर आश्चर्य होता है यह सब कांग्रेस के नेताओं को नजर नहीं आता। लगातार देश की तरक्की उन्नति और मजबूत राष्ट्र भारत वन रहा है, पर कांग्रेस के नेता विदेश में और देश में भारत की छवि खराब करने का लगातार प्रयास करते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान ने जब नरेंद्र मोदी जी की तुलना महापुरुषों से की तो उसका मखौल उड़ाने का प्रयास कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किया। कमलनाथ जी उस कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने 70 वर्षों तक इस देश में गरीबी हटाने के नारे से गरीबों को ठगने का काम किया। आज देश के प्रधानमंत्री सम्माननीय नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिलकर उस गरीब का सपना पूरा कर रहे हैं। चाहे उसके लिए पक्के मकान हो घर में गैस का चूल्हा हो उसके बच्चे के रोजगार के लिए ऋण की व्यवस्था हो उसके घर में बिजली, पानी उसकी थाली में भोजन की व्यवस्था हो, गरीब का और उसके परिवार का जीवन स्तर सुधारने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में जो कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं वे अब धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कई योजनाओं में मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 5 लाख 5 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों को आवास प्राप्त हुए। मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 83 लाख 78 हजार किसानों के खातों में 13 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक राशि पहुंची। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अब तक 79 लाख 84 हजार महिलाओं को गैस के कनेक्शन प्राप्त हुए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 50 लाख से अधिक परिवारों को घर घर नल से जल उपलब्ध हुआ। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 5 लाख 18, हजार से अधिक हितग्राहियों को 563 करोड़ रुपए से अधिक ब्याज मुक्त ऋण वितरित योजना के क्रियान्वयन में देशभर में मध्य प्रदेश प्रथम रहा। आयुष्मान जन आरोग्य मिशन के अंतर्गत अब तक 7 लाख 72 हजार पात्र हितग्राहियों का निशुल्क उपचार 2 करोड़ 70 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड जनरेट कर किया। मध्य प्रदेश देश में प्रथम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत प्रदेश के एक करोड़ 89 लाख से अधिक हितग्राहियों को 96 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत हुई। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर प्रदेश में नौ हजार 100 से अधिक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के माध्यम से गरीबों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श जांच एवं दवा वितरण की गई। वन नेशन वन राशन कार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य एवं राज्य से बाहर 87 दशमलव 69 लाख परिवारों ने पोटेबिलिटी के माध्यम से राशन प्राप्त करने का लाभ उठाया। पोषण अभियान के प्रभावी वितरण के फलस्वरुप प्रदेश के छह लाख 47000 बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराया गया। आंगनबाड़ी में जन सहभागिता से बच्चों के स्वर्णिम विकास के लिए आंगनवाड़ी अभियान जनता के सहयोग से करोड़ों रुपए की सामग्री प्राप्त कर आंगनबाड़ियों को उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना के अंतर्गत 5 करोड़ 44 लाख लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। यह सब डबल इंजन की सरकार से संभव हो पाया, मोदी जी के कुशल नेतृत्व में तेजी से मध्य प्रदेश आगे बढ़ता जा रहा है। इसलिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा शिवराज सिंह चौहान मोदी जी को लाखों लाखों धन्यवाद दे रहे हैं और इस धन्यवाद के सच्चे हकदार हैं प्रधानमंत्री मोदी जी।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply