भोपाल
UPDATE MPCG. भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष *श्री सुमित पचौरी के* मार्गदर्शन में भवानी चौक पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा मंत्री अखिल गिरी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर *श्री सुमित पचौरी ने* कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी कर आदिवासी समाज एवं महिलाओं का अपमान किया है। *श्री सुमित पचौरी ने* कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरी द्वारा आदिवासी बेटी पर की गई टिप्पणी उनकी दिवालियापन का सबूत है। राष्ट्रपति जी पर की गयी अभद्र टिप्पणी से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। *श्री पचौरी ने* पश्चिम बंगाल सरकार से आदिवासी एवं महिला विरोधी ऐसे मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की है। इस अवसर पर अजजा मोर्चा के जिला प्रभारी श्री बालिस्ता रावत, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बी.शक्ति राव, राजाभोज पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विकास सोनी, मंडल अध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी श्री भास्कर राव, श्री सतीश मालवीय मोर्चा पदाधिकारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
