

UPDATE.कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत मध्य प्रदेश पहुंच चुके हैं. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने भाजपा पर नौजवानों, किसानों और मजदूरों की अनदेखी करने व इनके दिलों में डर फैलाने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘दक्षिण का द्वार’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में तय कार्यक्रम से एक घंटे की देरी से दाखिल हुई.
आज भारत जोड़ो यात्रा का 77वाँ दिन है। आज की यात्रा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से शुरू हुई। बुरहानपुर का लम्बा और जाना-माना इतिहास है।
अगले 11 दिन में यात्रा मध्य प्रदेश के 7 ज़िलों से गुजरेगी।
बुरहानपुर के बड़े हिस्से में केले की खेती होती है और यह पावरलूम इंडस्ट्री का भी एक मुख्य केंद्र है। आज दोपहर बाद श्री राहुल गांधी केला उत्पादक किसानों और पावरलूम श्रमिकों के साथ बातचीत करेंगे।