खरगोन में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि

खरगोन दैनिक जयहिंद न्यूज़। आजादी के बाद जब देश में खाने को अनाज नहीं था, शिक्षा का स्तर मात्र ग्यारह प्रतिशत था, कोई कल कारखाने नहीं थे तब हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरूजी ने भारत को एटमी पॉवर बनाने और देश को समृद्ध बनाने सपना देखा। पंडित नेहरू युगदृष्टा थे। उक्त बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने कांग्रेस कार्यालय खरगोन में पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही, उन्होंने आगे कहा कि उनकी सोच और संकल्प का परिणाम है कि हमारा भारत आज इतना प्रगतिशील राष्ट्र है। देश नेहरू जी के योगदान को कभी भुला नही सकता। जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडलोई ने कहा कि पंडितजी जैसा दूसरा कोई हो नही सकता उनकी पंचवर्षीय योजनाएं हमारी आज की प्रगति का आधार है, इस दौरान जिला कांग्रेस महासचिव संजीव गांगुली, राजेन्द्र पंवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
You must be logged in to post a comment.